<
Categories: मनोरंजन

‘कैसी ये यारियां’ फेम क्रिसन बैरेटो बनने वाली है मां, पति नाथन के साथ साझा की खुशखबरी

लोकप्रिय टीवी शो 'कैसी ये यारियां' की एक्ट्रेस क्रिसन बैरेटो जल्द ही मां बनने वाली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति नाथन के साथ इस खुशखबरी को साझा किया है. क्रिसन ने बच्चे की सोनोग्राफी रिपोर्ट दिखाते हुए अपनी खुशी जाहिर की. यह खबर सुनकर नीति टेलर और कई टीवी सितारों के साथ-साथ उनके फैंस भी उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे है.

Pregnancy Announcement : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस क्रिसन बैरेटो, जिन्हें ‘कैसी ये यारियां’ में ‘आलिया’ के किरदार के लिए जाना जाता है, जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली है.  उन्होंने अपने पति नाथन करमचंदानी (Nathan Karamchandani) के साथ एक बेहद प्यारा वीडियो और तस्वीरें शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया.

खास अंदाज में किया ऐलान

क्रिसन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह और उनके पति नाथन बच्चे के छोटे जूते (Booties) और सोनोग्राफी की रिपोर्ट दिखाते नजर आ रहे है.  इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने आने वाले नन्हे मेहमान के लिए अपनी खुशी जाहिर की.

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई

इस खबर के सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया.  उनकी को-स्टार नीति टेलर (Niti Taylor), किश्वर मर्चेंट और कई अन्य कलाकारों ने कमेंट सेक्शन में अपना प्यार लुटाया.  फैंस भी इस जोड़ी के लिए बेहद खुश हैं और उन्हें ‘बेस्ट पैरेंट्स’ बनने की शुभकामनाएं दे रहे है.

पिछले साल हुई थी शादी

क्रिसन और नाथन ने पिछले साल ही शादी की थी.  उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी . अब, शादी के कुछ समय बाद ही उनके घर में किलकारियां गूंजने वाली है.
Mansi Sharma

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST