<
Categories: मनोरंजन

Kamal Haasan Kalki Dialogue: कमल हासन ने संसद में क्यों बोला ‘Kalki 2898 AD’ का डायलॉग, जानें क्या है इसका अर्थ

एक्टर और सांसद कमल हासन ने हाल ही में संसद में अपनी बात पर जोर डालने के लिए नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 AD का अपना मशहूर डायलॉग बोला, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Kamal Haasan Kalki Dialogue: एक्टर और सांसद कमल हासन अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में राज्यसभा में अपनी पहली स्पीच दी. इस दौरान उन्होंने नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 AD में अपने किरदार सुप्रीम यास्किन का मशहूर डायलॉग बोला. उन्होंने अपनी बात पर जोर देने के लिए तेलुगु फिल्म का डायलॉग बोला, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने अपने पेपर में देखते हुए फिल्म कल्कि 2898 AD का डायलॉग बोला. 

कमल हासन का डायलॉग

उन्होंने कहा, ‘आओ हमारी मदद करो, आगे बढ़ने के लिए अपनी लोकतांत्रिक ऊर्जा दो या इस लोकतांत्रिक गणराज्य के रास्ते से हट जाओ.’ इसके आगे उन्होंने तेलुगु में कहा, ‘ जगन्नाथ रथ चक्रालु वस्तुननायी वस्तुननायी, नेनु एम चेप्तुन्नानो, तेलुगु वलकी अर्धम अवतुंदी, जिसका अर्थ है कि भगवान जगन्नाथ के रथ के पहिए आ रहे हैं. तेलुगु लोग ये बात अच्छे से समझ सकते हैं कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं?’ 

स्पीच में किया ये दावा

उन्होंने अपनी स्पीच में ये भी दावा किया कि उनका बयान किसी व्यक्ति या सरकार पर हमला नहीं बल्कि विचारों का टकराव था. उन्होंने आगे कहा कि ये लोकतांत्रिक शक्ति मतभेदों को कुचल देगी लेकिन लोगों को कभी नहीं कुचलेगी. हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे.

क्या है कल्कि 2898 एडी डायलॉग का मतलब?

बता दें कि कल्कि 2898 एडी के प्री-क्लाइमेक्स में  कमल हासन का किरदार सुप्रीम यास्किन का है, जो रहस्यमयी तरीके से ये डायलॉग बोलते हैं. ‘जगन्नाथ रथ चक्रालु वस्तुननायी वस्तुननायी’. ये लाइनें क्रांतिकारी तेलुगु कवि श्री श्री ने लिखी थीं, जो अटूट प्रगति और क्रांतिकारी बदलाव के साथ ही अन्याय, सामाजिक असमानता और ठहराव के विपरीत विनाश का प्रतीक हैं। फिल्म में इस लाइन का मकसद था कि वे दबे-कुचले लोगों को उम्मीद दे सकें. हालांकि लोग उनके किरदार के इस डायलॉग से कंफ्यूज हो गए थे, वजह ये थी कि कमल हासन फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे थे और ये किरदार सत्ता के नशे में धुत होकर ऐसा कहता है.

फिल्म कल्कि 2898 एडी दूसरे भाग में बदलाव

कल्कि 2898 एडी में की स्टारकास्ट में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. फिल्म के पहले भाग में दीपिका पादुकोण SUM-80 के रूप में नजर आई थीं. वहीं हाल ही में जानकारी मिली थी कि दीपिका पादुकोण इस प्रोजेक्ट में आगे नजर नहीं आएंगी. कल्कि 2898 AD के सीक्वल में SUM-80 का किरदार निभाने के लिए पहले आलिया भट्ट पर विचार किया जा रहा था. वहीं अब इस किरदार के लिए साई पल्लवी पर विचार किया जा रहा है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: मेष से मीन तक जानें, आज का दिन कैसा रहेगा

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: 8 अक्टूबर को मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मकर…

Last Updated: October 7, 2026 17:47:18 IST

Vrindavan News: संस्कृत सीखने गुरुकुल गए 4 छात्रों की मौत, 2 फीट गहरे टैंक की सफाई के दौरान निकली जहरीली गैस ने ले ली जान

Mathura News: मंगलवार देर रात मथुरा के वृंदावन स्थित महर्षि परिणय संस्कृत गुरुकुल में पानी…

Last Updated: October 7, 2026 17:35:38 IST

Bihar News: धान बोने के लिए किसान ने मांगी मदद, तो दोस्तों ने रख दी अनोखी शर्त, ‘देसी दोस्ती’ का Video Viral

बिहार के एक किसान की उसके दोस्तों ने धान की बुवाई करने के लिए तभी…

Last Updated: October 7, 2026 17:19:25 IST

कोटा में रेल हादसा! गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हुआ धमाका, एक के ऊपर एक चढ़ीं बोगी

Train Accident: बुधवार सुबह गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. तेज रफ्तार मुंबई-अमृतसर स्पेशल…

Last Updated: October 7, 2026 17:01:22 IST

दिल्ली में एक और हादसा, सीमापुरी में इमारत गिरने से हड़कंप, मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बिल्डिंग गिरने से हंगामा मच गया. मौके…

Last Updated: October 7, 2026 16:55:03 IST