<
Categories: देश

Khan Sir: शिक्षा और स्वास्थ्य के बाद अब खेती की बारी, किसानों की आय बढ़ाने के मिशन पर उतरे खान सर

खान सर किसान इनकम इनिशिएटिव: :खान सर ने संकेत दिया कि वे जल्द ही किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे.

Khan Sir Farmers Income Initiative: भारत के मशहूर शिक्षक खान सर किसी पहचान के मोहताज नहीं है, अपनी काबिलियत का डंका शिक्षा के क्षेत्र में मनवाने के साथ-साथ उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सस्ती सेवाएं शुरू की. उनकी इस शुरूआत के बाद अब उनका अगला कदम किसानों की स्थिती को सुधारना है. जहां किसानों को भी उनकी जरूरत का सामान कम दाम पर मिल सके. उन्होंने संकेत दिया कि वे जल्द ही किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे.

क्या कहा खान सर ने?

खान सर ने कहा कि हमारे देश में किसान एक बीघा में ₹100,000 भी नहीं कमा पाते, जबकि अमेरिकी किसान एक बीघा में ₹2.5 मिलियन तक कमाते हैं. अब हम किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए काम करने वाले हैं.
खान सर ने आगे कहा कि किसान को कोई पूछने वाला नहीं है, बारिश कम हुई तब भी और अगर ज्यादा हुई तब भी. सबसे दुरदशा अगर आज किसी की है तो वह है भारत के किसान को. पढ़ाई-लिखाई और स्वास्थ्य में चीजों को सस्ता करने के बाद अब समय आया है कि हम किसानों को भी उनकी जरूरत के हिसाब से चीजों को सस्ता उपलब्ध करवाने की कोशिश करें. ये चीज भले ही छोटी पैमाने में शुरू होगी लेकिन आगे चल कर किसानों को इससे काफी फायदा मिलेगा.

पटना में 5 अस्पताल खोलने का प्लान

इसके साथ ही खान सर ने पटना में पांच हॉस्पिटल खोलने का प्लान बनाया है जो पूरी तरह से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टेक्नोलॉजी पर आधारित होंगे. सबसे हैरान करने वाली बात इसकी कीमत है जहां दूसरी जगहों पर ब्लड टेस्ट के लिए सैकड़ों रुपये लगते हैं, वहीं यहां ये सिर्फ ₹7 में होंगे, साथ ही ECG ₹25 में और X-ray ₹35 में मिलेंगे. खान सर का आखिरी लक्ष्य गरीब लोगों को बिना किसी मुनाफे के दुनिया का सबसे अच्छा हेल्थकेयर देना है, ताकि पैसे की कमी के कारण किसी की जान न जाए.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST