Bharat Bhagya Vidhata: ओटीटी के जमाने में बहुत सी ऐसी फिल्में हैं, जो भले ही थिएटर में फ्लॉप रही हों लेकिन ओटीटी पर वो कमाल कर जाती हैं. ऐसी ही फिल्म है भारत भाग्य विधाता, जो 26/11 के हमलों के बाद कैसे नर्सों ने लोगों की जिंदगी बचाई, इसकी कहानी बताती है.
भारत भाग्य विधाता
Bharat Bhagya Vidhata: ओटीटी के जमाने में बहुत सी ऐसी फिल्में हैं, जो भले ही थिएटर में फ्लॉप रही हों लेकिन ओटीटी में वो कमाल कर जाती हैं. ऐसी ही एक फिल्म कंगना रनौत की है. हम बात कर रहे हैं कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की. ये फिल्म 14 जून 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म को थिएटर्स और बॉक्स ऑफिस पर खास तबज्जो नहीं मिली लेकिन 14 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज होते ही फिल्म ने लोगों को ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. इसके कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए.
14 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले ‘भारत भाग्य विधाता’ को जी5 पर रिलीज किया गया. जी5 पर आते ही फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बन गई. रिलीज के कुछ ही देर बाद फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई. बता दें कि ये फिल्म 26/11 के मुंबई आतंकी हमले पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह से सरकारी अस्पताल की नर्सों ने साहस और समझदारी से आतंकवादियों का मुकाबला किया. उन्होंने अपनी सूझबूझ से कई बच्चों और मरीजों की जान बचाई.
फिल्म भारत भाग्य विधाता में कंगना रनौत ने मुख्य भूमिका निभाई है. उनके साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबेप्र, साद ओक, ईशा डे, सुहिता थट्टे, आशा शेलार, प्रिया अरुण बेर्डे, रसिका अघासे और आदित्य मिश्रा जैसे एक्टर्स नजर आए थे.
फिल्म को भले ही बड़े पर्दे पर पसंद न किया गया हो लेकिन ओटीटी पर हालात पूरी तरह बदले नजर आ रहे हैं. फिल्म ने बड़े पर्दे पर केवल 6.67 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8.16 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया था. वहीं ओटीटी पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: जिस कलम पर परिवार ने लगाई थी रोक, उसी ने बना दिया महान; बॉलीवुड को दी कई सुपरहिट गीत
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…
Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…
New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…
नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…