कंगना रनौत ने पीयुष मिश्रा की बात का समर्थन करते हुए नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी बताया है. साथ ही उन्हें कहा कि वे देश का खाते हैं और पड़ोस को सपोर्ट करते हैं. इसके लिए उन्होंने एक लंबी-तौड़ी स्टोरी शेयर की है.
पीयुष मिश्रा का पोस्ट इस्तेमाल कर कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह पर साधा निशाना
Kangana Ranaut vs Naseeruddin Shah: अभिनेता से नेता बनीं कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक्टर नसीरुद्दीन शाह को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद वे फिर से सुर्खियों में हैं. बता दें कि कुछ समय पहले कंगना रनौत ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर कुछ कमेंट किया था, जिस पर जाने-माने एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने जवाब दिया था. इसके बाद पीयुष मिश्रा ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए नसीरुद्दीन शाह के कुत्ते वाले बयान पर जवाब मांगा था. अब इस पोस्ट को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने जवाब दिया है.
जेपीएससी प्रोटेस्ट को सपोर्ट करते हुए एक्टर पीयुष मिश्रा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए नसीरुद्दीन शाह पर सवाल उठाया था. उन्होंने लिखा, ‘नसीर साहब, आपने CJP प्रोटेस्ट के दौरान कहा था कि जिन कुत्तों के मुंह में हड्डी है, वो बोल नहीं सकते. माफ कीजिएगा, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि इस वक्त कौन से कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है. जो इस जेपीएससी पेपर लीक के छात्र प्रोटेस्ट पर चुप हैं.’

अब कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘सच तो यह है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस घर (देश) की रोटी खाती हूं उसकी रखवाली करती हूं और उसके लिए लड़ती हूं. नासिर साब खाते तो इस देश का हैं लेकिन लड़ते पड़ोस देश के लिए हैं. आज के समय में इंसान को कुत्ता कहना, इंसान की तारीफ है क्योंकि वे बहुत क्यूट होते हैं और लॉयल होते हैं. उन्होंने लिखा कि नसीरुद्दीन शाह की तरह लोमड़ी बनने से ज्यादा वफादार कुत्ता बनना पसंद करती हैं.
बता दें कि ये बहस पेपर लीक को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों के प्रदर्शन पर बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी को लेकर शुरू हुआ था. इस दौरान नसीरुद्दीन शाह ने शांत रहने वाले लोगों को मुंह में हड्डी दबाए कुत्ते जैसा बताया था. इसके बाद झारखंड प्रोटेस्ट में हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाकर पीयुष मिश्रा ने उनपर ही सवाल उठा दिए. उन्होंने कहा कि वे अब चुप क्यों है? अब कंगना रनौत ने उनके इस पोस्ट का समर्थन किया है.
IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान कैसा रहेगा…
Oppo Find X10 और Find X10 Pro Max की कीमत लीक. बॉक्स लेबल पर ₹1,79,999…
पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…
Gautam Gambhir: अब सवाल यह है कि गौतम गंभीर के पहले प्यार और 12वीं क्लास…
Urea Price Fall In India: रबी सीजन से पहले भारत को यूरिया करीब 10% सस्ती…
झारखंड में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपी 35 वर्षीय व्यक्ति…