<
Categories: मनोरंजन

जब पिता ने कंगना रनौत पर तान दी बंदूक! अभिनेत्री की जिंदगी का ये चौंकाने वाला किस्सा, आपको कर देगा हैरान

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से हैं. एक बार उनके पिता ने उन्हें गोली से मारने का मन बनाया था. जानिए क्या है ये चौंकाने वाला किस्सा.

Kangana Ranaut Birthday: कंगना रनौत सिनेमा की दुनिया से लेकर राजनीति तक अपना परचम लहरा चुकी हैं. शुरुआती दिनों में अभिनेत्री को अभिनय की दुनिया में आने के लिए बहुत संघर्ष झेलना पड़ा. एक बार तो कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस के पिता ने उन्हें गोली मारने की धमकी दे दी थी. आखिर क्या हुआ था ऐसा कि भड़के कंगना रनौत के पिता. 

कंगना रनौत ने क्या कहा?

कंगना रनौत ने लेखक-गीतकार मनोज मुंतशिर के साथ एक इंटरव्यू में इस चौंकाने वाले किस्से का खुलासा किया था. एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने पढ़ाई छोड़कर थिएटर में जाकर अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा जताई, तो उनके पिता ने सामाजिक नियमों को तोड़ने की बात कही है. उन्होंने कहा कि समाज में रहने वाली एक सामान्य व्यक्ति होने के नाते, अगर वह यह रास्ता चुनती हैं, तो उन्हें अलग होना पड़ेगा. पिता होने के नाते वह चाहते थे उनकी बेटी पढ़ाई-लिखाई करके आगे बढ़े. 

जब पिता हुए क्रोधित

इसके बावजूद जब कंगना रनौत ने पिता के विरुद्ध जाकर सिनेमा में करियर बनाना चाहा. तो उनके पिता क्रोधित हो उठे. अभिनेत्री ने बताया कि उनके पिता के शब्द उस वक्त बिल्कुल राजपूत परिवारों जैसे थे. जैसे कोई कहे, ‘मेरी राइफल लाओ, मैं उसे गोली मार दूंगा.’ हालांकि, कंगना रनौत ने स्पष्ट किया कि उनके पिता ने अपनी भावना व्यक्त करने के लिए शालीन भाषा का प्रयोग किया था. 

पिता पारंपरिक सोच वाले थे

कंगना रनौत ने बताया कि उनके परिवार में पढ़ाई-लिखाई होने के बावजूद सोच काफी पारंपरिक थी. घर में माना जाता था कि महिलाओं को कुछ सीमाओं में रहना चाहिए, यानी एक तरह की ‘लक्ष्मण रेखा’ होती है, जिसे पार करने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता को उनकी सफलता की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी. जब उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार जैसे बड़े सम्मान जीते, तो उनके पिता भी हैरान रह गए और एक्ट्रेस के कदम को सही ठहराया. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

क्या है राहवीर योजना? घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने पर मिलेंगे 25000 रुपये, जानें गाइडलाइन

अब सरकार ने इसके लिए राहवीर योजना निकाली है, जिसके तहत सड़क हादसे में मदद…

Last Updated: March 23, 2026 18:25:28 IST

Samsung Galaxy A56 5G vs Realme Neo 8 किसमें मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स? कैमरा में कौन किससे आगे

दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट माने जाते हैं. दोनों में जरूरत के सभी…

Last Updated: March 23, 2026 18:21:20 IST

कभी 10 हजार रुपये के लिए नौकरी करता था धुरंधर का ये एक्टर, एक महिला ने बदल दी किस्मत

Dhurandhar The Revenge Actor: धुरंधर द रिवेंज के रिलीज होने के साथ ही फिल्म के…

Last Updated: March 23, 2026 18:07:03 IST

Iran War Update: ट्रंप ने मारी पलटी! कल तक बरसा रहे थे ‘बम’, आज ईरान से दोस्ती का हाथ? जानें क्या है असली गेम प्लान!

Donald Trump Truth Social Post: अमेरिका-ईरान युद्ध में बड़ा मोड़! ट्रंप की एक 'पलटी' ने…

Last Updated: March 23, 2026 17:49:47 IST

न्यूट्रिशनिस्ट नुपूर पाटिल ने बिना डाइट घटाया 30 किलो वजन, फैट लॉस के लिए अपनाएं ये आदतें

न्यूट्रिशनिस्ट नुपूर पाटिल ने अपना 30 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया. हाल ही में…

Last Updated: March 23, 2026 17:40:49 IST

Prayagraj Ammonia Gas Explodes: प्रयागराज में बड़ा हादसा, गैस टैंक के फटने से ढहा कोल्ड स्टोरेज, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा हादसा हो गया है. यहां गैस टैंक फटने से…

Last Updated: March 23, 2026 17:26:33 IST