<
Categories: मनोरंजन

कपिल शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, कॉपीराइट उल्लंघन मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने दो सप्ताह का मांगा समय

कपिल शर्मा शो को लेकर कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बॉम्बे हाईकोर्ट ने म्यूजिक कंपनियों द्वारा कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है.

Kapil Sharma Show: इन दिनों नेटफ्लिक्स पर चल रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ सुर्खियों में है. सीज़न 4 के पहले एपिसोड के प्रीमियर के कुछ दिनों बाद ही मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा मुश्किल में फंस गए हैं. कपिल और उनके OTT शो से जुड़ा कॉपीराइट विवाद अब बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच गया है. कोर्ट ने कपिल शर्मा, उनकी प्रोडक्शन कंपनी K-9 फिल्म्स और नेटफ्लिक्स को याचिका पर अपना पक्ष रखने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है. जानकारी के अनुसार, कॉपीराइट याचिका PPL यानी फोनोग्राफिक पर्फोर्मेंस लिमिटेड इंडिया ने दायर की है. PPL इंडिया का आरोप है कि शो के तीसरे सीज़न में ज़रूरी लाइसेंस के बिना कुछ पॉपुलर बॉलीवुड गानों का इस्तेमाल किया गया था. शो के अलग-अलग एपिसोड में ‘एम बोले तो’ (मुन्ना भाई MBBS से), और ‘सुबह होने ना दे’ (फिल्म देसी बॉयज़ से) जैसे गाने बजाए गए, जो कॉपीराइट कानून का उल्लंघन है

कॉपीराइट मामले को लेकर कानूनी मुश्किल में फंसे कपिल शर्मा

PPL ने अपनी याचिका में कहा कि शो के तीसरे पार्ट में ही नहीं बल्कि इनका इस्तेमाल OTT प्लेटफॉर्म पर भी किया जा रहा है. ओटीटी पर ब्रॉडकास्ट हुए एपिसोड में भी ये गाने साफ सुनाई देते हैं. PPL का दावा है कि ये पब्लिक परफॉर्मेंस और जनता तक कम्युनिकेशन की कैटेगरी में आता है. इसके लिए पहले से इजाज़त और लाइसेंस लेना ज़रूरी है. याचिका में ये  भी कहा गया है कि इस मामले में पहले भी नोटिस भेजा गया था लेकिन मेकर्स की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला. PPL ने कोर्ट से बिना लाइसेंस वाली साउंड रिकॉर्डिंग के इस्तेमाल पर रोक लगाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने का अनुरोध किया है.

चौथे सीजन में म्यूजिक का गलत तरीके से न हो इस्तेमाल

याचिका में कहा गया है कि तीन पूरे सीजन में कई एपिसोड पहले ही कॉपीराइट कानून के उल्लंघन के साथ एयर हो चुके हैं. सीज़न 4 की शूटिंग अभी चल रही है. इससे चिंता बढ़ गई है कि PPL की साउंड रिकॉर्डिंग का नए सीज़न में और भी गलत इस्तेमाल हो सकता है. PPL का तर्क है कि प्रोड्यूसर बिना सही लाइसेंस के उनका म्यूजिक इस्तेमाल करके उनके कॉपीराइट वाले कामों का उल्लंघन कर रहे हैं. इस मामले को लेकर पीपीएल ने कोर्ट से इसमें दखल देने का अनुरोध किया है. याचिका में कॉपीराइट धारकों के अधिकारों की रक्षा करने और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बौद्धिक संपदा कानूनों का पालन सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक कार्रवाई का आग्रह किया गया है.

कोर्ट ने दिया दो सप्ताह का समय

वहीं इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने निर्देश दिए कि कपिल शर्मा और शो के प्रोड्यूसर और नेटफ्लिक्स को तय समय सीमा के भीतर अपना जवाब दाखिल करना होगा. इसके बाद कोर्ट कॉपीराइट विवाद पर आगे सुनवाई करेगा. सुनवाई के दौरान जस्टिस शर्मिला देशमुख की बेंच ने मामले में आरोपियों को याचिका का जवाब देने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है.    

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:15:13 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख की पहली एकादशी, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…

Last Updated: April 6, 2026 11:14:58 IST

SSC Admit Card 2026 Released: एसएससी जेईई टियर II एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, यहां से करें फटाफट डाउनलोड

SSC JE Admit Card 2026 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) 2025 Tier-II…

Last Updated: April 6, 2026 11:06:50 IST

आज चांदी का भाव 6 अप्रैल 2026: चांदी के रेट पर टिकी सबकी नजर! आज राहत की चमक या महंगाई का झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 6, 2026 11:00:43 IST

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST