Bhay: The Gaurav Tiwari Mystery 2: 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' का दूसरा सीजन जल्द लौटने वाला है. करण टैकर फिर गौरव तिवारी बनेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च में शूटिंग शुरू होगी.
Bhay The Gaurav Tiwari Mystery 2
Bhay: The Gaurav Tiwari Mystery 2: ओटीटी पर सस्पेंस और हॉरर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी की रहस्यमयी जिंदगी पर आधारित सीरीज ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ का दूसरा सीजन जल्द आने वाला है. पहले सीजन को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था. अब इसके दूसरे सीजन को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं. अभिनेता करण टैकर एक बार फिर गौरव तिवारी के किरदार में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे सीजन की शूटिंग अगले साल मार्च में शुरू हो सकती है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स दूसरे सीजन को पहले से ज्यादा भव्य और डरावना बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इसकी शूटिंग अगले साल मार्च में शुरू होने की संभावना है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि नए सीजन में दर्शकों को और भी ज्यादा रहस्य, रोमांच और पैरानॉर्मल घटनाएं देखने को मिल सकती हैं.
करण टैकर ने पहले सीजन की सफलता पर खुशी जाहिर की है. उनका कहना है कि आज के समय में दर्शकों का ध्यान खींचना आसान नहीं है. ऐसे में अगर कोई शो लोगों की दिलचस्पी बनाए रखने और उन पर गहरा असर छोड़ने में सफल होता है, तो यह पूरी टीम के लिए बड़ी बात है. उन्होंने पहले सीजन को मिली तारीफ को पूरी टीम की मेहनत का नतीजा बताया.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानियों से बुलवाना चाहते थे ‘जय हिंद’, फिर आया ऐसा आइडिया; बना डाली करोड़ों की ‘उड़ता तीर’
दूसरे सीजन के लिए करण टैकर अपने लुक में भी बड़ा बदलाव करने वाले हैं. फिलहाल वह स्कॉटलैंड में अपने दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं, जहां उन्होंने लंबे बाल और दाढ़ी रखी हुई है. लेकिन ‘भय’ के दूसरे सीजन में वह छोटे बाल और क्लीन शेव लुक में दिखाई देंगे. यह लुक असल जिंदगी के गौरव तिवारी से काफी मिलता-जुलता होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, करण दिसंबर में भारत लौटेंगे और इसके बाद नए सीजन की तैयारियों में जुट जाएंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘भय’ का दूसरा सीजन दर्शकों को कितना डराने और चौंकाने में कामयाब होता है.
Kashi Vishwanath Temple: धनतेरस और दिवाली पर वाराणसी का श्री काशी विश्वनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के…
Orry-Sara Ali Khan Controversy: ओरी ने सारा अली खान और अमृता सिंह से बिगड़े रिश्तों…
Gold price: सोने की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब भारत में इसकी खरीदारी पर…
Jesús de Miguel: गेम के आखिरी मिनटों में जब स्कोर 2-2 था, तब डी मिगुएल…
IND VS NZ: जसप्रीत बुमराह इस सीरीज़ में नहीं हैं, और हार्दिक पांड्या भी चोट…
IND vs NZ 1st ODI Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में…