<
Categories: मनोरंजन

करण टैकर का खुलासा: बॉलीवुड में टीवी एक्टर्स के खिलाफ भरा है जहर, बोले- ‘बायस्ड है इंडस्ट्री’

एक्टर करण टैकर ने कहा है कि बॉलीवुड में टीवी के कलाकारों के साथ भेदभाव होता है. उन्होंने बताया कि टीवी से होने के कारण उन्हें फिल्मों में मुख्य भूमिका (Lead Role) नहीं दी जाती. करण ने डायरेक्टर नीरज पांडे का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन पर भरोसा जताया और उन्हें 'खाकी' जैसी बड़ी सीरीज में काम करने का मौका दिया.

एक हजारों में मेरी बहना है और खाकी द बिहार चैप्टर जैसी सुपरहिट सीरीज के एक्टर करण टैकर ने हाल ही में खुलासा किया कि इतने सालों तक सफल काम करने के बावजूद बॉलीवुड उन्हें लीड रोल देने में कतराता है.  करण के अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री में टीवी से आए कलाकारों को लेकर एक पुरानी और गलत धारणा बनी हुई है, जिसकी वजह से उन्हें बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिकाएं नहीं मिल पाती.

नीरज पांडे ने दिखाया भरोसा

करण ने बताया कि अगर फिल्ममेकर नीरज पांडे उन पर भरोसा नहीं जताते, तो शायद कोई भी प्लेटफॉर्म उनके साथ काम करने को तैयार नहीं होता.  उन्होंने कहा, टीवी एक्टर्स के खिलाफ इंडस्ट्री में बहुत कड़ा विरोध और पक्षपात है.  लोग साफ कहते है कि अगर कोई टीवी से आया है, तो उसे लीड रोल में नहीं लेंगे.  करण को ‘स्पेशल ऑप्स’ और ‘खाकी’ जैसी सीरीज के लिए कास्ट किए जाने पर भी काफी विरोध का सामना करना पड़ा था.

बदलाव की उम्मीद

करण ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जब तक इस सिस्टम और सोच में बदलाव नहीं आएगा, टीवी एक्टर्स के लिए बॉलीवुड की दीवार तोड़ना हमेशा मुश्किल रहेगा.  उन्होंने बताया कि इसी भेदभाव की वजह से उनके जैसे कई टैलेंटेड एक्टर्स को आगे बढ़ने में बहुत वक्त लग रहा है.  करण हाल ही में वेब सीरीज ‘भय’ और अनुपम खेर की फिल्म ‘तनवी द ग्रेट’ में नजर आए थे.
Mansi Sharma

Recent Posts

अब मनपसंद सीट के लिए नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे! 60% सीटें मिलेंगी बिल्कुल मुफ्त, DGCA ने दी बड़ी खुशखबरी

DGCA new rules: फ्लाइट सीट के लिए अब एक्स्ट्रा पैसे क्यों देना? DGCA के नए…

Last Updated: March 29, 2026 22:12:15 IST

माता-पिता की अनदेखी की तो कटेगी 15% सैलरी! इस राज्य की सरकार ने कर्मचारियों के उड़ाए होश, बिल को मिली मंजूरी

CM Revanth Reddy: जब बच्चे भूल गए अपना फ़र्ज़, तो सरकार को उठाना पड़ा यह…

Last Updated: March 29, 2026 21:38:54 IST

IPL 2026 Match: 30 मार्च को आमने सामने होगी CSK-RR, कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, देखें पिच रिपोर्ट

CSK vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026…

Last Updated: March 29, 2026 21:30:36 IST

Elephant Dancing Video: हाथी को भी चढ़ा डांस का खुमार! शख्स के ठुमकों पर यूं झूम उठा ‘गजराज’

Elephant Dancing Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हाथी के डांस का वीडियो काफी…

Last Updated: March 29, 2026 20:53:01 IST

2 महीने में हार्दिक पांड्या ने खरीदी तीसरी कार, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को दिया लग्जरी गिफ्ट, करोड़ों में कीमत

Hardik Pandya New Car: हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को 1.4 करोड़ रुपये…

Last Updated: March 29, 2026 20:11:38 IST

West Bengal Election: अधीर रंजन चौधरी फिर मैदान में! कांग्रेस ने जारी की 284 प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Congress Candidate List: बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर! 284 उम्मीदवारों की लिस्ट…

Last Updated: March 29, 2026 19:49:36 IST