<
Categories: मनोरंजन

करीना ने आरती सिंह को दिया लुक: ऑकवर्ड मोमेंट के बाद मुलाकात, जेह को भी दिखाई आंखें

हाल ही में ISPL मैच से एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें देखा गया कि करीना कपूर ने ISPL मैच में गोविंदा की भतीजी को तिरछी निगाहों से देखा. इसके बाद एक्ट्रेस ने एक दूसरे से मुलाकात भी की. इसी मैच के दौरान करीना ने आंखें दिखाते हुए जेह को शरारत करने से भी रोका.

Kareena-Arti Awkward Moment: हाल ही में हुए ISPL (इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग) मैच से कई वीडियो वायरल हुईं, जिनमें से एक थी करीना कपूर और आरती सिंह की वीडियो. दरअसल करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर और जेह के साथ ISPL मैच में शामिल हुई थीं. करीना की टीम टाइगर्स ऑफ कोलकाता ने हाल ही में सूरत में एक मैच खेला. इस आउटिंग के कई पल यादगार रहे लेकिन एक खास क्लिप ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस वीडियो में करीना का टीवी एक्ट्रेस और गोविंदा की भतीजी आरती सिंह के साथ एक अजीब सा पल देखने को मिला. 

करीना और आरती सिंह का ऑकवार्ड मोमेंट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना और सैफ दर्शकों के बीच बैठे अपनी टीम को मैच खेलते हुए देख रहे हैं. इसी बीच आरती सिंह स्टार कपल के पास आती हैं और उनसे अपना और अपने पति का परिचय देती हैं. बता दें कि आरती के पति दीपक चौहान ISPL के ऑपरेशंस के प्रेसिडेंट हैं. इसके बाद आरती की मां सैफ और करीना के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए आगे आती हैं. इसके बाद आरती खुद भी वहां पर फोटो क्लिक कराने आती हैं. इस बातचीत के दौरान सैफ करीना से फोटो में शामिल होने और आरती की मां के बगल में खड़े होने के लिए कहते हैं. इस समय करीना आरती सिंह को तिरछी नजर से देखती नजर आईं. उनका ये लुक कैमरे में कैद हो गया और उसने तुरंत ऑनलाइन यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

यूजर ने किया कमेंट

उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई. इसके बाद फैंस ने इस वीडियो पर जमकर ककमेंट्स किए. करीना के हाव-भाव किसी से छिपे नहीं रहे. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि करीना का एटिट्यूड तो देखो. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि करीना आखिर करीना ही है. 

तिरछी नजर से बेटे को लगाई डांट

आरती सिंह के साथ इस ऑकवर्ड मोमेंट के अलावा भी कई अन्य वीडियो वायरल हुए. एक वीडियो में करीना अपने छोटे बेटे जेह को आंखें दिखाकर समझाती नजर आईं. वीडियो में देखा गया कि तैमूर मैच देखने में व्यस्त था और जेह कुछ शरारत कर रहा था. वीडियो में करीना सैफ से बात करते हुए मुस्कुरा रही हैं और इसी बीच वो जेह को शरारत करते हुए देखती हैं. इसके बाद वे जेह को सख्त नजर से देखती हैं और आंखें बड़ी करके ‘ना’ का इशारा करती हैं. इस पोस्ट को देखकर लोग कमेंट कर रहे हैं कि करीना ने आखिर देसी मां वाला लुक दिखा ही दिया. एक यूजर ने कमेंट किया कि आखिर मां तो मां होती है. 

करीना कपूर का वर्कफ्रंट

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो आने वाले समय में वे मेघना गुलजार की इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर ‘दायरा’ में नजर आने वाली बैं, इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST

होटल में दबंगई… बाइक लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, फिर महिला से बद्तमीजी, हैरान कर देगी VIDEO

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…

Last Updated: October 5, 2026 17:01:32 IST