<
Categories: मनोरंजन

तलाक के बदले Karisma Kapoor को मिले थे इतने करोड़, पूर्व पति ने करोड़ों की प्रॉपर्टी भी दी थी

करिश्मा के दोनों बच्चों ने पिता संजय की संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Karisma Kapoor Divorce: बिज़नसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapur) का इसी साल 12 जून 2025 को लंदन में निधन हो गया था।  संजय ने तीन शादियां की थीं, उनकी मौत के बाद से ही परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। आपको बता दें कि संजय कपूर ने दूसरी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) से की थी। हालांकि, यह शादी लंबे वक्त तक टिक नहीं पाई और संजय कपूर और करिश्मा का तलाक हो गया था। इस शादी से करिश्मा के घर दो बच्चों बेटी समायरा और बेटे कियान का जन्म हुआ था। अब खबर ये है कि करिश्मा के दोनों बच्चों ने पिता संजय की संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

karismakapoor

पहले ही मिले चुके 14 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि तलाक के एवज में बतौर एलिमनी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को 14 करोड़ कीमत के बांड्स मिले थे। यही नहीं, संजय कपूर ने यह भी सुनिश्चित किया था कि उनके बच्चों को हर माह 10 लाख रुपए की एक मुश्त रकम मिलती रहे। वहीं, न्यूज़ एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिज़नसमैन संजय कपूर ने अपने पिता के एक घर का स्वामित्व भी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को दिया था ताकि उन्हें फ्यूचर में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना महसूस हो।

sunjaykapurwealthsuccessorkarisma021750482533

अब कोर्ट पहुंचे करिश्मा के बच्चे, प्रॉपर्टी में चाहिए हिस्सा 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिज़नसमैन संजय कपूर अपने पीछे 30000 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ गए हैं जिसपर परिवार के बाकी सदस्यों की नजर है। सब चाहते हैं कि प्रॉपर्टी से कुछ हिस्सा उनके हिस्से में आ जाए। इसी क्रम में करिश्मा के बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। समायरा और कियान ने कोर्ट से कहा है कि संजय कपूर की तीसरी वाइफ प्रिया सचदेवा ने पिता की जाली वसीयत तैयार की है।

बच्चों ने कोर्ट से लगाई अपनी गुहार में कहा है कि सौतेली मां द्वारा तैयार की गई यह जाली वसीयत कानूनी तौर पर वैध नहीं है। इसलिए ही उन्हें अब तक इसकी कोई कॉपी नहीं सौंपी गई है। करिश्मा के बच्चों ने कोर्ट से अपील की है कि जब तक उनके पिता की संपत्ति से जुड़ा मामला सुलझ नहीं जाता तब तक प्रिया सचदेव को इस वसीयत को लागू करने से रोका जाए।

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST