<
Categories: मनोरंजन

अरबाज़ से तलाक की एक रात पहले कैसी थी हालत, Malaika Arora ने बताई थी पूरी कहानी

तलाक के बाद मलाइका ने करीना कपूर (Kareena Kapoor) के चैट शो व्हाट वुमन वांट में पहली बार अरबाज़ से अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की थी।

Malaika Arora Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस, डांसर और फैशन आइकॉन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्ख़ियों में रहती हैं। 2017 में जब उनका अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) से तलाक हुआ था तब भी वह बेहद चर्चा में आ गई थीं। दोनों ने अपनी 19 साल पुरानी शादी को खत्म करने का फैसला लिया था। तलाक के बाद मलाइका ने करीना कपूर (Kareena Kapoor) के चैट शो व्हाट वुमन वांट में पहली बार अरबाज़ से अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि तलाक से एक रात पहले तक उनके घर का क्या माहौल था।

malaikaarbaaz1

मलाइका ने बताया था घर का माहौल कैसा था?

करीना ने उनसे पूछा था कि तलाक से एक रात पहले उनके परिवार और दोस्तों ने क्या सलाह दी थी? इसपर मलाइका ने कहा था, जाहिर तौर पर सबकी सलाह यही थी कि मत करना, कोई नहीं बोलता कि जाओ तलाक ले लो। तो लोगों ने यही कहा था कि जो भी करना, सोच समझकर करना। 

मलाइका ने आगे बताया-जिस दिन कोर्ट में तलाक की आखिरी सुनवाई थी तो एक रात पहले पूरा परिवार साथ बैठा और मुझे फाइनली पूछा कि क्या तुम श्योर हो? तुमने जो भी फैसला लिया है हमें तुमपर गर्व है, तुम सशक्त महिला हो। बाद में मैंने भी सोचा कि जिस रिश्ते में आप खुश नहीं हैं, ऐसे रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर है क्योंकि इससे आपके आसपास के लोग भी प्रभावित होते हैं। तलाक के बाद बेटे अरहान की कस्टडी मलाइका को मिली थी। मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो नहीं चाहती थी कि उनके और अरबाज़ के खराब रिश्ते का असर उनके बेटे की जिंदगी पर भी पड़े इसलिए उन्होंने तलाक लेना बेहतर समझा था। 

Screenshot 20250909 181813

अरबाज़ ने कर ली दूसरी शादी

तलाक के बाद मलाइका का अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से नाम जुड़ा था। दोनों तकरीबन चार साल तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया था। वहीँ मलाइका से तलाक के बाद अरबाज़ ने शूरा नाम की मेकअप आर्टिस्ट से शादी कर ली थी। जल्द ही दोनों पहली बार पेरेंट्स बनने वाले हैं।

Kavita Rajput

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST