मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक की अर्जी में करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा समेत कई चौंकाने वाले आरोप लगाए थे।
Karisma Kapoor Sanjay Kapur Divorce: करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के पूर्व पति संजय कपूर (Sanjay Kapur) की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद गहरा गया है। संजय का इसी साल जून में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इसके बाद करिश्मा के दोनों बच्चों-समायरा और कियान ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए संजय की 30,000 करोड़ की संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा है। उन्होंने सौतेली मां प्रिया सचदेव पर वसीयत के फर्जी दस्तावेज बनवाने का भी आरोप लगाया है। मामला कोर्ट में है और देखना है कि इसपर क्या फैसला आता है लेकिन इस विवाद ने करिश्मा और उनके पूर्व पति संजय को फिर से सुर्ख़ियों में ला दिया है।

संजय ने लगा दी थी करिश्मा की बोली
आपको बता दें कि संजय और करिश्मा की शादी 2003 में हुई थी। इसके बाद दोनों एक बेटा और एक बेटी के पेरेंट्स बने थे। शादी के बाद से ही करिश्मा और संजय के रिश्ते ठीक न होने की खबरें आने लगी थीं। आख़िरकार 2016 में करिश्मा ने संजय से तलाक लेकर इस रिश्ते को खत्म कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक की अर्जी में करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा समेत कई चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। सबसे चौंकाने वाला आरोप ये था कि संजय ने करिश्मा को हनीमून पर अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था। यहां तक कि संजय ने हनीमून पर करिश्मा की दोस्तों के सामने बोली तक लगा डाली थी और जब एक्ट्रेस ने उनका विरोध किया था तो उनसे मारपीट भी की थी।

प्रेग्नेसी में भी ढाए थे जुल्म
करिश्मा ने संजय पर दूसरा आरोप ये लगाया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनके साथ काफी जुल्म ढाए गए थे। दरअसल, प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ने के कारण करिश्मा को संजय की मां द्वारा गिफ्ट की गई एक ड्रेस फिट नहीं हो रही थी। ऐसे में सास ने संजय को करिश्मा को थप्पड़ मारने को थप्पड़ लगाने को कहा था।
2016 में तलाक होने के बाद करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने संजय को एक थर्ड क्लास आदमी कहा था। उन्होंने कहा था, हम कपूर्स हैं। हमें किसी के पैसों के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। हमें भगवान ने न सिर्फ दौलत दी है बल्कि उसके साथ टैलेंट भी दिया था जिससे हम अपनी पूरी जिंदगी दौलत और शोहरत कमा सकते हैं। संजय एक थर्ड क्लास इंसान है।
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…