<
Categories: मनोरंजन

ये है Karisma Kapoor के बच्चों की सौतेली मां, पहली शादी में खर्च किए थे 100 करोड़

करिश्मा कपूर के बच्चों ने सौतेली मां प्रिया सचदेव (Priya Sachdev Kapur) पर पिता संजय की फर्जी वसीयत पेश करने के आरोप लगाए हैं।

Who is Priya Sachdev: बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapur) की प्रॉपर्टी को लेकर काफी विवाद सामने आ रहे हैं। 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर परिवार में ही खींचतान हो रही है। संजय की दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) थीं। ऐसे में उनके दोनों बच्चों ने प्रॉपर्टी में अपने हिस्से को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दोनों बच्चों की ओर से उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव (Priya Sachdev Kapur) पर संजय की फर्जी वसीयत पेश करने के आरोप लगाए गए हैं। आरोप हैं कि इस वसीयत को प्रिया ने प्रॉपर्टी पर पूरा कंट्रोल करवाने की हैसियत से बनवाया है जिसमें करिश्मा के बच्चों कियान और समायरा का कहीं जिक्र नहीं है। 

PriyaSachdev

कोर्ट ने दिया ये आदेश

इन आरोपों का जवाब प्रिया कोर्ट में देंगी। प्रिया ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि करिश्मा के बच्चों को प्रॉपर्टी में से 1900 करोड़ मिल चुके हैं, अब उन्हें और क्या चाहिए। वो विधवा हैं, उन्हें इस तरह से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। मामले की अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद रखी गई है। साथ ही प्रिया को संजय की प्रॉपर्टी से जुड़े सभी दस्तावेज और जानकारियां कोर्ट को सौंपने का आदेश दिया है। 

featurepriyasachdev1749780406

संजय की तीसरी पत्नी हैं प्रिया

आपको बता दें कि प्रिया संजय की तीसरी पत्नी हैं। इसी साल जून में संजय का 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। प्रिया से संजय ने 2017 में शादी की थी। इसके बाद दोनों बेटे अजारियस के पेरेंट्स बने। 

प्रिया के दूसरे पति थे संजय

प्रिया की बात करें तो संजय उनके दूसरे पति थे। इससे पहले प्रिया ने बिजनेसमैन और एक्टर विक्रम चटवाल से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में तकरीबन 100 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। यह शादी इतनी हाई प्रोफाइल थी कि इसमें 126 देशों के VVIP’s ने हिस्सा लिया था। शादी के फंक्शन दस दिनों तक चले थे। दोनों की शादी 2006 में हुई थी और इसके पांच साल बाद इनका तलाक हो गया था। शादी के बाद प्रिया एक बेटी की मां बनी थीं। विक्रम से तलाक के बाद बेटी की कस्टडी भी प्रिया को ही मिली थी। 

21zJPVIKRAM3jumbo

प्रिया एक मॉडल भी रह चुकी हैं। सोशल सर्किट में उनका नाम काफी पॉपुलर है। उन्होंने ESKAY Shop नामक ऑनलाइन फैशन वेंचर को प्रमोट किया था और कई लग्ज़री ब्रांड्स से भी जुड़ी रही हैं। 49 साल की प्रिया का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली में अपनी स्कूलिंग के बाद लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया था। 

Kavita Rajput

Recent Posts

Bengal Elections 2026: मतदान से पहले ममता का मास्टरस्ट्रोक? कर्मचारियों को DA बकाया, पुरोहित-मुअज्जिनों को 500 रुपये की बढ़ोतरी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: मतदान से पहले रविवार को सीएम ममता बनर्जी ने सरकारी…

Last Updated: March 16, 2026 00:09:46 IST

‘माफ़ करते हुए… अब जाओ’, इच्छामृत्यु की मंजूरी के बाद हरीश राणा की अंतिम विदाई की तैयारी, 22 सेकंड का वीडियो कर देगा आंखें नम

हरीश राणा इच्छा मृत्यु केस: हरीश पिछले लगभग 13 सालों से बिस्तर पर थे और…

Last Updated: March 15, 2026 23:59:11 IST

दुनिया भर में जंग के बीच भारत की दरियादिली, बांग्लादेश में भेजेगा 45000 टन डीजल

Bangladesh: बांग्लादेश अप्रैल 2026 तक भारत से 45,000 टन अतिरिक्त डीजल आयात करेगा. ये जानकारी…

Last Updated: March 15, 2026 23:04:29 IST

Optical Illusion: तेज नजर वालों के लिए चैलेंज, इस तस्वीर में छिपी हैं 3 गलतियां, 10 सेकंड में पहचानें

Optical Illusion: इस मजेदार ब्रेन टीजर में आपको तस्वीर के अंदर छिपी 3 गलतियों को…

Last Updated: March 15, 2026 22:56:53 IST

Anushka Shetty: क्या ‘बाहुबली’ की ‘देवसेना’ करने जा रही हैं शादी? प्रभास नहीं, इस बिजनेसमैन से जुड़ रहा अनुष्का शेट्टी का नाम

बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी शादी: अनुष्का शेट्टी जल्द ही शादी के बारे में सोच सकती…

Last Updated: March 15, 2026 22:47:29 IST

FWB: दोस्ती में रोमांस का ट्विस्ट, फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स डेटिंग का मतलब, रिलेशनशिप का बढ़ा ट्रेंड, कितना सही है?

Friends with Benefits: आजकल युवाओं के बीच ‘फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स’ रिलेशनशिप का ट्रेंड बढ़ रहा…

Last Updated: March 15, 2026 22:21:35 IST