Live TV
Search
Home > मनोरंजन > करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के बीच थी अनबन, फिर एक जूस ने खत्म कर दिया था सालों पुराना Cold War

करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के बीच थी अनबन, फिर एक जूस ने खत्म कर दिया था सालों पुराना Cold War

90 के दशक में रवीना टंडन और करिश्मा कपूर का झगड़ा काफी मशहूर था. कहा जाता है कि नसीब अपना-अपना के सेट पर भी दोनों ने ज्यादा बातचीत नहीं की थी. हालांकि इसी सेट पर एक जूस के गिलास ने दोनों की दोस्ती करा दी.

Written By:
Last Updated: September 19, 2026 18:24:33 IST

Mobile Ads 1x1

Karisma Kapoor and Raveena Tandon Cold War: 90 के दशक में रवीना टंडन और करिश्मा कपूर बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस में शामिल थीं. दोनों ने एक ही दौर में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. इसी दौरान दोनों के बीच अनबन की खबरें भी सामने आती रहीं. कहा जाता था कि फिल्म के सेट पर दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती थी. इस किस्से को और हवा तब मिली, जब साल 2007 में ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में फराह खान ने पुराना वाकया सुनाया था. 

उन्होंने बताया था कि रवीना और करिश्मा के बीच फिल्म ‘आतिश: फील द फायर’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान काफी नोकझोंक हुई थी. फराह के मुताबिक, दोनों ने गुस्से में एक-दूसरे को विग से मारने तक की कोशिश की थी. हालांकि, ये बात उस दौर की बताई गई थी और बाद में दोनों इस किस्से को पीछे छोड़ चुकी थीं.

फिल्म के सेट पर भी ज्यादा बातचीत नहीं

रवीना और करिश्मा ने 1994 में आई फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में साथ काम किया था. फिल्म में आमिर खान और सलमान खान भी मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म की शूटिंग के दौरान चारों कलाकारों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती थी. रवीना ने बाद में बताया कि शूटिंग के दौरान कई ऐसे मजेदार पल आए, जब उनकी हंसी रुकना मुश्किल हो जाता था. एक सीन का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जब आमिर खान फोन पर किडनैपर से बात कर रहे थे, तब वह पीछे हंसती हुई नजर आ गई थीं. 

एक खंभे और जूस ने बदल दिया रिश्ता

एक रात फिल्म की शूटिंग के दौरान रवीना और करिश्मा को एक खंभे से बांध दिया गया था. सीन के बाद डिनर ब्रेक हुआ लेकिन दोनों कुछ समय तक वहीं बंधी रहीं. बाकी लोग खाना खाने चले गए और दोनों अकेली रह गईं. जब उन्हें खोला गया तो रवीना ने चुप्पी तोड़ते हुए करिश्मा से पूछा, ‘जूस पिएगी?’ करिश्मा ने जवाब दिया, ‘हां, मुझे बहुत भूख लगी है.’ बस, यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई.

सालों बाद साथ नजर आईं

हाल ही में ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 में करिश्मा कपूर जज के तौर पर और रवीना टंडन स्पेशल गेस्ट के रूप में साथ नजर आईं. शो में दोनों ने 90s के दौर और ‘अंदाज अपना अपना’ की शूटिंग के दिनों को याद किया. दोनों ने जिस सहज अंदाज में पुराने किस्से साझा किए, उससे साफ दिखा कि वक्त के साथ पुरानी दूरियां पीछे छूट चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: कभी लड़की बनकर स्टेज पर की एक्टिंग, रेलवे स्टेशन पर हुई मुलाकात से बदली जिंदगी; एक ही फिल्म में निभाए नौ किरदार, कहलाए नटसम्राट

MORE NEWS