<
Categories: मनोरंजन

कार्तिक आर्यन बहुत खराब एक्टर है, उन्हें उनके करीबियों ने बचा रखा है: एक्टर प्रशांत नारायणन का बड़ा बयान

एक्टर प्रशांत नारायणन ने कार्तिक आर्यन की एक्टिंग की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें बॉलीवुड का सबसे खराब अभिनेता बताया है. प्रशांत के अनुसार, कार्तिक केवल अपनी किस्मत, माता-पिता के आशीर्वाद और अपनी टीम के सहारे फिल्म इंडस्ट्री में टिके हुए है. उन्होंने कार्तिक को अपनी एक्टिंग सुधारने की सलाह भी दी.

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रशांत नारायणन, जो ‘मर्डर 2’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है, उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन पर तीखा हमला बोला है.  प्रशांत ने कार्तिक की एक्टिंग स्किल्स पर सवाल उठाते हुए उन्हें इंडस्ट्री के सबसे खराब अभिनेताओं में से एक करार दिया है. उनका मानना है कि कार्तिक को एक्टिंग की समझ कम है और वह अपनी कला के दम पर नहीं बल्कि अन्य कारणों से सफल है.

‘प्यार का पंचनामा’ के बाद नहीं दिखा कोई कमाल

प्रशांत नारायणन का कहना है कि कार्तिक आर्यन आज फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ अपनी किस्मत और अपने माता-पिता के आशीर्वाद की वजह से बने हुए है.  उन्होंने यह भी कहा कि कार्तिक के आसपास के लोगों और उनकी टीम ने उन्हें संभाल कर रखा है, जिससे उनकी कमियां ढकी रहती है.  प्रशांत के अनुसार, उन्हें कार्तिक का काम सिर्फ उनकी पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में पसंद आया था, उसके बाद से वह उनके अभिनय से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुए है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रशांत का बयान

जब प्रशांत से पूछा गया कि अगर कार्तिक खराब एक्टर है तो जनता उन्हें इतना प्यार क्यों देती है, तो उन्होंने एक कड़वी बात कही.  प्रशांत ने कहा कि कभी-कभी लोग किसी कलाकार के साथ नहीं, बल्कि उस पर हंस रहे होते है.  उन्होंने कार्तिक को सलाह दी कि जब जनता अपनी मेहनत की कमाई उनकी फिल्मों पर खर्च करती है, तो उन्हें अपनी एक्टिंग में सुधार करना चाहिए ताकि वह दर्शकों के समय और पैसे के साथ न्याय कर सकें.  यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
Mansi Sharma

Recent Posts

UPPSC Result Declared: यूपीपीएससी में लड़कियों का रहा दबदबा, नेहा पांचाल, अनन्या त्रिवेदी ने किया टॉप

UPPSC 2024 Result Declared: यूपीएसएससी पीसीएस 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा…

Last Updated: March 30, 2026 09:49:10 IST

घोड़ी चढ़ने से पहले ‘दूध पिलाई’ रस्म, आईपीएस केके विश्नोई ने भी निभाई परंपरा, क्या है धार्मिक महत्व

Doodh Pilai Ritual: राजस्थान में शादी से पहले निभाई जाने वाली ऐसी ही एक रस्म…

Last Updated: March 30, 2026 09:26:22 IST

बॉल टैंपरिंग से PSL में हड़कंप, रंगे हाथों पकड़े गए पाकिस्तान के कई सुपरस्टार; लाहौर कलंदर्स पर पेनल्टी

PSL 2026 Ball Tampering :मैच के बाद प्रेजेंटेशन में शाहीन से पांच रन की पेनल्टी…

Last Updated: March 30, 2026 09:27:28 IST

रोहित शर्मा का दिखा पुराना अंदाज, खेली 78 रनों की शानदार पारी; कोहली के इस रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

IPL 2026: आईपीएल में कल खेले गए दूसरे मैच में रोहित शर्मा अपने पुराने अंदाज…

Last Updated: March 30, 2026 09:12:08 IST

Som Pradosh Vrat 2026: 30 मार्च को किसकी चमकेगी किस्मत, किन राशियों के लिए चेतावनी, जानें पूरा फल

Horoscope 30 March 2026: 30 मार्च को किसकी किस्मत चमकेगी, और किसे सावधानी बरतने की…

Last Updated: March 30, 2026 09:10:16 IST

लुधियाना में ‘मौत का खुला गड्ढा’, खुले सीवरेज में समा गयी बाइक स्थानीय लोगों ने बचाई जान,देखें लापरवाही का लाइव वीडियो!

पंजाब के लुधियाना में एक खौफनाक मंजर देखने को मिला, एक पिता अपने छोटे बच्चे…

Last Updated: March 30, 2026 09:10:29 IST