<
Categories: मनोरंजन

Amitabh Bachchan on Retirement: 83 की उम्र में काम छोड़ेंगे अमिताभ बच्चन? एक लाइन ने मचाई सनसनी, अब बिग बी ने खोला राज़

Amitabh Bachchan on Retirement: अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट की खबरों पर सफाई देते हुए कहा कि उनका काम छोड़ने का कोई इरादा नहीं है. उनके ब्लॉग में 'रिटायर' शब्द का मतलब सोने जाना था.

Amitabh Bachchan on Retirement: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे हैं. हाल ही में उनके एक ब्लॉग पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिटायरमेंट की खबरें तेजी से फैलने लगी थीं. अब बिग बी ने खुद इन खबरों पर सफाई देते हुए बताया है कि उनका काम से रिटायर होने का कोई इरादा नहीं है.

रिटायरमेंट पर अमिताभ ने क्या कहा?

अमिताभ बच्चन ने अपनी रिटायरमेंट से जुड़ी खबर को री-शेयर करते हुए साफ किया कि वह काम छोड़ने की बात नहीं कर रहे थे. उन्होंने लिखा, ‘जी नहीं हुजूर… मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं.’ अमिताभ ने बताया कि उनके ब्लॉग में इस्तेमाल किए गए ‘रिटायर’ शब्द का मतलब काम छोड़ना नहीं, बल्कि सोने जाना था. उन्होंने कहा कि उन्होंने लिखा था, ‘काफी देर हो चुकी है, अब रिटायर होने का वक्त आ गया है.’ उनके मुताबिक, इस बात का मतलब देर होने पर सोने के लिए जाना था.

ऐसे शुरू हुई रिटायरमेंट की चर्चा

 दरअसल, कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से जुड़े अपने अनुभव साझा किए थे. उन्होंने बताया था कि शो में कंटेस्टेंट्स की भावुक और दर्दभरी कहानियां सुनना उनके लिए काफी मुश्किल होता है. उन्होंने लिखा था कि ‘यह उनके लिए दिल तोड़ने वाला अनुभव रहा है. इसके बाद उन्होंने लिखा, “अब मैं रिटायर होना चाहता हूं… काफी देर हो चुकी है.. रात बुला रही है.’ उनकी इसी बात को कई लोगों ने काम से रिटायरमेंट का संकेत समझ लिया. इसके बाद अमिताभ बच्चन के रिटायर होने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गईं.

ये भी पढ़ें:  Saif-Jeh Moment: बाप-बेटे की जोड़ी ने जीता दिल! बप्पा बनाते दिखे सैफ-जेह, करीना की पोस्ट ने जीता लोगों का दिल

फैंस को मिली राहत

 रिटायरमेंट की खबरों के बाद बिग बी के फैंस काफी परेशान हो गए थे. अब अमिताभ की सफाई से यह साफ हो गया है कि वह फिलहाल काम से दूरी बनाने की बात नहीं कर रहे हैं. वह लगातार अपने काम में सक्रिय हैं और दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जब भाईजान करने लगे उल्टी आरती, तो बहन अर्पिता ने…गणपति विसर्जन पर Salman Khan से हुई बड़ी गलती

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST

लाड़ली बहना की 41वीं किस्त कब आएगी? अक्टूबर में 1500 रुपये को लेकर आया नया अपडेट, जानें संभावित तारीख

Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…

Last Updated: October 6, 2026 19:12:39 IST

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST

Greater Noida Bus Fire: फिर आग का गोला बनी स्लीपर बस, समय रहते यात्रियों को उतारा गया, 15 दिन में तीसरी घटना

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…

Last Updated: October 6, 2026 18:53:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती मोदी ने शुरू किया 369 हीलवेल न्यूट्रिशन सेंटर

प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने किया उद्घाटन, लोगों में न्यूट्रिशन और वेलनेस के…

Last Updated: October 6, 2026 18:52:20 IST

Sourav Ganguly बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, ऋषभ पंत की भी हुई वापसी; IPL 2027 में दिखेगा बड़ा बदलाव!

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा दांव खेलते हुए सौरव गांगुली को नया…

Last Updated: October 6, 2026 18:44:55 IST