Saif-Jeh Moment: बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस खास मौके पर करीना कपूर खान के घर भी बप्पा का स्वागत हुआ. करीना ने सोशल मीडिया पर इसकी प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं.
जेह ने पापा सैफ का दिया साथ
करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में सैफ अली खान सफेद कुर्ता-पायजामा पहने गणपति की मूर्ति बनाते नजर आ रहे हैं. करीना ने बताया कि इस मूर्ति को बनाने में सैफ अकेले नहीं थे. उनके 5 साल के बेटे जहांगीर अली खान यानी जेह ने भी पापा का साथ दिया. करीना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे जेह बाबा ने बनाया है. सभी को गणेश चतुर्थी की शांति और खुशियों भरी शुभकामनाएं.’
करीना ने बताया था जेह का स्वभाव
करीना पहले भी एक इंटरव्यू में अपने दोनों बेटों के स्वभाव के बारे में बात कर चुकी हैं. उन्होंने बताया था कि जेह का लुक उनसे मिलता है, जबकि उसकी शरारती आदतें सैफ अली खान पर गई हैं. करीना के मुताबिक, तैमूर का सेंस ऑफ ह्यूमर सैफ जैसा है और वह काफी रिजर्व रहता है. वहीं, जेह उन्हें काफी हद तक अपनी तरह लगता है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नॉमिनेशन की प्लानिंग बनी मुसीबत, बिग बॉस ने इन 3 कंटेस्टेंट्स को सीधे भेजा डेंजर जोन
2012 में हुई थी सैफ-करीना की शादी
सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने साल 2012 में शादी की थी. यह सैफ की दूसरी शादी थी. इससे पहले उन्होंने अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी. सैफ और अमृता के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं.