<
Categories: मनोरंजन

केरल हाईकोर्ट ने ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को दी राहत, हटाई गई रोक, जानें क्या है विवाद?

द केरल स्टोरी 2 को केरल हाईकोर्ट की तरफ से राहत मिल गई है. मेकर्स ने फिल्म की रिलोज को रोक लगाने के मामले को पलट दिया है. साथ ही 15 दिन के स्टे को हटा दिया गया है.

The Kerala Story 2: मेकर्स विपुल अमृत शाह के बैनर तले बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर विवाद चल रहा था. ये विवाद इतना बढ़ा कि फिल्म को रिलीज करने से रोकने का मामला केरल हाईकोर्ट तक जा पहुंचा. इसके बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई. 26 फरवरी को केरल हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने फिल्‍म की रिलीज को 15 दिनों के लिए रोक दिया था. वहीं अब केरल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने फैसले को अगले दिन पलट दिया. 

27 फरवरी को डि‍व‍िजन बेंच ने हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया. जस्टिस एसए धर्माधिकारी और पीवी बालकृष्णन की डिवीजन बेंच ने जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस के अंतरिम आदेश को पलट दिया और फिल्म की रिलीज पर लगी रोक को हटा दिया.

एक ही दिन में पलटा आदेश

बता दें कि द केरल स्टोरी 2 शुक्रवार 27 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी. हालांकि एक दिन पहले ही रिलीज को रोक दिया गया. जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की अदालत का कहना था कि पहली नजर में फिल्म देखकर ऐसा लगता है कि इससे सांप्रदाय‍िक सद्भाव बिगड़ सकता है. वहीं जस्टिस थॉमस ने एक दिन पहले ही सेंसर बोर्ड को फटकार लगाते हुए कहा था कि उन्होंने फिल्‍म को सर्टिफिकेट देने में नियमों का पालन नहीं किया. इसके बाद उन्होंने CBFC को दोबारा रिव्यू करने का निर्देश दिया.

क्यों दायर की गई याचिका?

बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर और फिर ट्रेलर रिलीज किया. इसके बाद से ही फिल्म की कहानी को लेकर विवाद शुरू हो गया. इस मूवी के मेकर्स पर आरोप लगाया गया कि ये प्रोपेगेंडा फैलाने वाली फिल्म है. बायोलॉजिस्ट श्रीदेव नंबूदरी ने फिल्म के खिलाफ केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर कराई. उन्होंने याचिका में मांग की कि फिल्म की पब्लिक स्क्रीनिंग पर रोक लगाई जाए. इसके कारण 26 फरवरी को फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई.

हाईकोर्ट का कहना था कि रिलीज से पहले वो फिल्म को देखना चाहते हैं. हालांकि प्रोड्यूसर्स ने इससे इनकार कर दिया. इसके बाद 27 फरवरी को हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने रोक वाले आदेश को पलट दिया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST

पहले पीछे आया, फिर लड़की का टॉप उठा… राजस्थान की सड़कों पर सरेआम छेड़छाड़, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Jaipur Woman Harassment Video: जयपुर में फिर से एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने कानून…

Last Updated: April 9, 2026 22:17:05 IST