Optical Illusion challenge: ऑप्टिकल इल्यूजन हमारी आंखों को नहीं, बल्कि दिमाग को धोखा देते हैं. जब कोई तस्वीर या सीन बहुत परफेक्ट या असामान्य तरीके से बनाया जाता है, तो हमारा दिमाग उसे जल्दी समझने की कोशिश में गलत जवाब निकाल लेता है. इसी वजह से हमें कुछ और दिखता है, जबकि असलियत कुछ और होती है.
क्या आप ढूंढ पाएंगे Coca-Cola की इस ऑप्टिकल इल्यूजन का 10 सेकंड में असली सच?
cognitive illusion challenge: ब्रिटेन के मैट प्रिचर्ड ने Coca-Cola की कैन और एक साधारण कार्डबोर्ड फ्रेम की मदद से ‘The Real Thing’ नाम का ऐसा ऑप्टिकल इल्यूजन बनाया, जो पहली नजर में आईने जैसा लगता है. पर असल में वहां शीशा नहीं, बल्कि सटीक दूरी पर रखी दो कैन और बीच में कार्डबोर्ड होता है, जो दिमाग को भ्रमित कर देता है. यही वजह है कि यह वीडियो वायरल होकर लाखों लोगों को हैरान कर चुका है.
मैट प्रिचर्ड के इस ऑप्टिकल इल्यूजन ने लाखों लोगों को चौंका दिया. इस वीडियो का नाम है ‘The Real Thing’
वीडियो में एक ‘Coca-Cola’ की कैन दिखाई देती है, जिसके सामने ऐसा लगता है जैसे एक शीशा रखा हो और उसमें उसी कैन का प्रतिबिंब नजर आ रहा हो. पहली नजर में सब कुछ बिल्कुल सामान्य लगता है,एक कैन और उसके सामने रखा आईना.लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, सच्चाई सामने आती है. जो चीज आईना लग रही थी, वह असल में एक खोखला कार्डबोर्ड फ्रेम होता है. दोनों कैन को इतनी सटीक दूरी और एकदम बराबर कोण पर रखा गया है कि दिमाग उसे प्रतिबिंब मान लेता है. यही परफेक्ट सिमेट्री दर्शकों को भ्रमित कर देती है.
वीडियो में यह भी बताया गया है कि फ्रेम की हलचल और बीच का कट-आउट हिस्सा ‘मिसडायरेक्शन’ पैदा करता है. यानी आपकी नजर को ऐसे दिशा दी जाती है कि आप सच्चाई को देख ही नहीं पाते, भले ही बैकग्राउंड पूरी तरह सपाट न हो. यह वीडियो 2020 को अपलोड किया गया था, लेकिन हाल के महीनों में यह फिर से वायरल हो गया और लाखों व्यूज बटोर चुका है.अगर आप फिलहाल म्यूजियम नहीं जा पा रहे, तो यह छोटा सा वीडियो भी आपको वैसा ही हैरान कर देने वाला अनुभव दे सकता है.
यहां देखें वीडियो-
Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में…
Telangana News: अलवाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां…
Vaibhav Suryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की तूफानी पारी खेलने के…
Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी…
Most Sixes In IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास…
Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…