Kiara Advani: अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मां बनने के बाद का अनुभव साझा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे लोगों के विचार बदल जाते हैं. जब महिलाएं प्रेग्नेंट रहती हैं तो उन्हें देवी कहते हैं. फिर बच्चा पैदा होने के बाद उनका रवैया बदल जाता है.
कियारा आडवाणी
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों फिल्म ‘टॉक्सिक’ से चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने मदरहुड के लेकर अपने अनुभव शेयर किए हैं. उन्होंने बताया कि इस दौरान महिलाओं को कई भावनात्मक और शारीरिक बदलावों से गुजरना पड़ता है. कियारा ने प्रेग्नेंसी के बाद आने वाली चुनौतियों, समाज की अपेक्षाओं और जीवन के प्रति बदले नजरिए पर भी अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि मातृत्व ने उनकी सोच और जीवन को नए तरीके से देखने का नजरिया दिया है.
बॉम्बे टाइम्स के साथ बात करते हुए कियारा आडवाणी ने मां बनने के अुनभव को बताया. उन्होंने कहा, ‘यह अनुभव बहुत शानदार था. मुझे लगता है कि अब जो निर्देशक मेरे साथ काम करेंगे, उन्हें मेरा सर्वश्रेष्ठ रूप देखने को मिलेगा. मातृत्व के इस सफर ने मेरे लिए, मेरे जीवन के लिए और दुनिया को समझने के लिए एक नया आयाम खोल दिया है.’
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘सबसे दिलचस्प बात यह है कि जब आप गर्भवती होती हैं, तो हर कोई कहता है, ‘हे भगवान, आप कितनी खूबसूरत लग रही हैं, ये सब.’ और जैसे ही बच्चा पैदा होता है, यह बदल जाता है, ‘अभी मोटी लग रही है, थोड़ी ये लग रही है, थोड़ी वो लग रही है.’
अभिनेत्री ने बताया, ‘प्रेग्नेंसी के दौरान, आपको देवी की तरह समझा जाता है और बच्चे के जन्म के तुरंत बाद आपसे उम्मीद की जाती है कि आप पहले जैसी चुस्त-दुरुस्त और अपने जीवन में वापस लौट आएं. लेकिन महिला के लिए सबसे मुश्किल समय प्रसव के बाद का होता है। यही वह समय है जब उसे सहारे की जरूरत होती है.’
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 15 जुलाई, 2025 को अपनी बेटी साराया का स्वागत किया था.
यह खबर भी पढ़ें: Video: थाली को बनाया टोपी, फिर लड़के ने स्टेज पर किया ऐसा डांस; देखते ही माइकल जैक्सन की आ गई याद
Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…
Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…
पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…
अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…
IND vs PAK | Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026…
Ashok Kumar First Rap Song: आज के समय में रैप गाने काफी सुने जाते हैं.…