<

RCB की जीत के रोमांस में डूबे अनुष्का-विराट, मैदान पर दिखा दिल जीतने वाला पल, वीडियो वायरल

Kohli-Anushka Romantic Moment: आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी की जीत के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने जमकर जश्न मनाया. इस दौरान उनके कई रोमांटिक मूमेंट्स कैमरे में कैद हो गए.

Kohli-Anushka Romantic Moment: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया है. आरसीबी तीसरी ऐसी टीम बन गई है, जिन्होंने लगातार 2 बार बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई है. 31 मई को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया. आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इस खिताबी जंग में 75 रनों की शानदार पारी खेली.

उन्होंने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर आरसीबी को मैच जिताया. आरसीबी के चैंपियन बनते ही पूरे मैदान में जश्न का माहौल बन गया. बेंगलुरु के खिलाड़ियों से लेकर फैंस ने जीत का सेलिब्रेशन शुरू कर दिया. इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रोमांटिक मूमेंट देखने को मिला, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

कोहली ने अनुष्का को दी फ्लाइंग KISS

विराट कोहली (Virat Kohli) की वाइफ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फाइनल के मैच में आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए पहुंची थी. जैसे ही विराच कोहली ने विनिंग शॉट लगाया, उसके बाद वह स्टैंड्स की ओर मुड़े और अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा को रोमांटिक अंदाज में फ्लाइंग किस दी. इसके जवाब में अनुष्का शर्मा ने भी विराट कोहली की ओर फ्लाइंग किस दी. यह खूबसूरत नजारा कैमरे में कैद हो गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

कैसा रहा मैच?

IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए. गुजरात की ओर से वाशिंग्टन सुंदर ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली. इसके अलावा निशांत सिंधु ने 20 और जोस बटलर ने 19 रन बनाए. इसके चलते गुजरात ने आरसीबी को 156 रनों का टारगेट दिया. आरसीबी ने टारगेट का चेज करते हुए आक्रामक शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने 32 रन बनाए. वहीं, विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 75 रनों शानदार पारी खेलकर आरसीबी को मैच जिताया. आरसीबी ने 12 गेंद बाकी रहते ही 5 विकेट से फाइनल जीत लिया.

पाटीदार के आने से बदली आरसीबी की किस्मत

आरसीबी ने साल 2008 से लेकर 2024 तक ट्रॉफी जीतने के लिए कड़ी मशक्कत की. इस दौरान 3 बार आरसीबी ट्रॉफी के करीब पहुंची, लेकिन जीत नहीं पाई. फिर आखिरकार आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार आरसीबी के कप्तान बने. पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने अपने पहले ही सीजन में ट्रॉफी जीत ली. इसके बाद दूसरे सीजन में आरसीबी ने अपना टाइटल भी डिफेंड कर लिया. इसी के साथ रजत पाटीदार का नाम उन कप्तानों की खास लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने अपनी टीम को लगातार 2 ट्रॉफी जिताए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs PAK Final: अद्भुत! वाशिंगटन का ‘सुंदर’ कैच, बॉउंड्री पर ऐसे पकड़ा गेंद कि सब रह गए हैरान; आप भी देखें VIDEO

Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026 के इस हाई-वोल्टेज मैच…

Last Updated: October 3, 2026 14:03:07 IST

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST