बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों फिल्म ‘टॉक्सिक’ से चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने मदरहुड के लेकर अपने अनुभव शेयर किए हैं. उन्होंने बताया कि इस दौरान महिलाओं को कई भावनात्मक और शारीरिक बदलावों से गुजरना पड़ता है. कियारा ने प्रेग्नेंसी के बाद आने वाली चुनौतियों, समाज की अपेक्षाओं और जीवन के प्रति बदले नजरिए पर भी अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि मातृत्व ने उनकी सोच और जीवन को नए तरीके से देखने का नजरिया दिया है.
कियारा आडवाणी ने क्या कहा?
बॉम्बे टाइम्स के साथ बात करते हुए कियारा आडवाणी ने मां बनने के अुनभव को बताया. उन्होंने कहा, ‘यह अनुभव बहुत शानदार था. मुझे लगता है कि अब जो निर्देशक मेरे साथ काम करेंगे, उन्हें मेरा सर्वश्रेष्ठ रूप देखने को मिलेगा. मातृत्व के इस सफर ने मेरे लिए, मेरे जीवन के लिए और दुनिया को समझने के लिए एक नया आयाम खोल दिया है.’
लोगों की सोच बदल जाती है
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘सबसे दिलचस्प बात यह है कि जब आप गर्भवती होती हैं, तो हर कोई कहता है, ‘हे भगवान, आप कितनी खूबसूरत लग रही हैं, ये सब.’ और जैसे ही बच्चा पैदा होता है, यह बदल जाता है, ‘अभी मोटी लग रही है, थोड़ी ये लग रही है, थोड़ी वो लग रही है.’
देवी की तरह समझते हैं
अभिनेत्री ने बताया, ‘प्रेग्नेंसी के दौरान, आपको देवी की तरह समझा जाता है और बच्चे के जन्म के तुरंत बाद आपसे उम्मीद की जाती है कि आप पहले जैसी चुस्त-दुरुस्त और अपने जीवन में वापस लौट आएं. लेकिन महिला के लिए सबसे मुश्किल समय प्रसव के बाद का होता है। यही वह समय है जब उसे सहारे की जरूरत होती है.’
कब किया बच्चे का स्वागत?
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 15 जुलाई, 2025 को अपनी बेटी साराया का स्वागत किया था.
यह खबर भी पढ़ें: Video: थाली को बनाया टोपी, फिर लड़के ने स्टेज पर किया ऐसा डांस; देखते ही माइकल जैक्सन की आ गई याद