<
Categories: मनोरंजन

23 साल डेटिंग, फिर शादी… वजह का वृंदावन कनेक्शन, ‘क्योंकि सास भी…’ फेम अश्लेषा ने संदीप संग लिए 7 फेरे!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी की एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत ने संदीप बसवाना से शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत और एक्टर संदीप बसवाना ने 23 साल डेटिंग के बाद शादी कर ली है. कपल ने 16 नवंबर 2025 को वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में सात फेरे लिए है. कपल की शादी में परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए थे. इस बीच दिए एक इंटरव्यू में संदीप बसवाना ने 23 साल डेटिंग के बाद शादी करने के अपने फैसले के पीछे की वजह बताई. लेकिन क्या आप कपल और उनकी उम्र के बीच उम्र का अंतर जानते हैं?

अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना के बीच उम्र का अंतर

एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत ने 41 साल की उम्र में शादी की थी. उनका जन्म 24 सितंबर 1984 को हुआ था. संदीप बसवाना 47 साल के हैं और उनका जन्मदिन 4 फरवरी 1978 है. दोनों के बीच छह साल का उम्र का अंतर है.

23 साल डेटिंग करने के बाद शादी करने

के अपने फैसले के बारे में बताते हुए

एक्टर संदीप ने शादी के बारे में कहा कि “अश्लेषा और मैं अप्रैल में वृंदावन गए थे और वहां राधा कृष्ण मंदिरों से गहरा जुड़ाव महसूस किया. उस ट्रिप ने हमें 23 साल साथ रहने के बाद शादी करने के लिए प्रेरित किया. हमारे माता-पिता बहुत खुश है. वे लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे. हम इसे सिंपल रखना चाहते थे, और भगवान कृष्ण के मंदिर में शादी करने से बेहतर क्या हो सकता है.”

संदीप और अश्लेषा ने वृंदावन में शादी की

अश्लेषा सावंत ने शादी पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा “वृंदावन एकदम सही जगह थी. जब हम वहां गए तो हमें एक गहरा जुड़ाव महसूस हुआ. यह अचानक लिया गया फैसला और हमने इसे सिर्फ अपने परिवारों के साथ मनाने का फैसला किया.” कपल ने एक कोलाब पोस्ट में शादी की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें अश्लेषा गुलाबी साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि संदीप सफेद कुर्ता पायजामा में डैशिंग लग रहे थे.

अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना की शादी की तस्वीरें

अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा “और बस ऐसे ही, हमने एक नए चैप्टर में कदम रखा है, मिस्टर और मिसेज…. परंपरा ने हमारे दिलों में अपनी जगह बना ली है. हम सभी आशीर्वाद के लिए आभारी है.” फैंस और सेलिब्रिटीज दोनों ही इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं और इसे प्यार दे रहे है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

Vastu Tips: क्या आपने भी इस दिशा में रखा है गंगाजल? जान लें सही नियम वरना बढ़ सकता है वास्तु दोष!

Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल का सही ढंग से इस्तेमाल आपके जीवन में बड़ा…

Last Updated: April 8, 2026 16:20:37 IST

1 करोड़ के निवेश पर 16 करोड़ का रिटर्न, मार्केट के हिसाब से वैभव सूर्यवंशी से हो रहा कितना मुनाफा?

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन बन रहे हैं. उन्होंने…

Last Updated: April 8, 2026 16:06:53 IST

रूस से भर-भर कर भारत लाई गई लाशें? यूक्रेन जंग में कितने हिंदुस्तानियों की मौत; हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Russia Ukraine War:दिसंबर 2025 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के…

Last Updated: April 8, 2026 16:03:06 IST

डॉक्टर का सनसनीखेज खुलासा, अस्पताल का बिल बढ़ाने के लिए मरीजों को जबरन ICU में रोकते थे, इस्तीफा देकर खोली पोल!

एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…

Last Updated: April 8, 2026 15:51:07 IST

TS Inter Result 2026 Date: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट tgbie.in पर जल्द करेगा जारी, ऐसे फटाफट कर पाएंगे चेक

TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…

Last Updated: April 8, 2026 15:36:21 IST

21 मैच खेलकर IPL करियर खत्म, बिजनेस में आजमाया हाथ, कहां है SRH को चैंपियन बनाने वाला धाकड़ ऑलराउंडर

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…

Last Updated: April 8, 2026 15:34:33 IST