<
Categories: मनोरंजन

Lara Dutta: अक्षय ने लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? खुद एक्ट्रेस ने उगला सच, बोली- फिल्म अंदाज में…

Lara Dutta On Akshay Kumar: अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'अंदाज' आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. रोमांस, धोखा और प्यार से भरपूर इस फिल्म में लारा दत्ता, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था.

Lara Dutta On Akshay Kumar: अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘अंदाज’ आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. रोमांस, धोखा और प्यार से भरपूर इस फिल्म में लारा दत्ता, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था. बता दें कि इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और उनकी को-स्टार्स, लारा दत्ता और प्रियंका के बीच ज़बरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी. इसके अलावा, फ़िल्म में अक्षय और प्रियंका के बीच कई बोल्ड सीन भी थे, जिन सीन ने इस फिल्म को देखने के लिए अच्छे-अच्छों को मजबूर कर दिया है. इस फिल्म के अलावा, यह जोड़ी हमराज़  जैसी फ़िल्मों में भी साथ नज़र आ चुकी है. अब, लारा दत्ता ने इस फिल्म को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिसे जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे. 

फिल्म अंदाज़ से लारा की लगी लॉटरी

दरअसल, हाल ही में, लारा दत्ता ने YouTube चैनल ATN Canada से बातचीत की. इस बातचीत के दौरान, उन्होंने कई ऐसे राज़ खोले जो हैरान कर देने वाले थे. इस बातचीत में एक्ट्रेस ने खुद को खुशकिस्मत बताया और बताया कि कैसे मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के कुछ ही समय बाद, फ़िल्म अंदाज़ में उनको मौक़ा मिला और इस एक फिल्म से उनके करियर को नई उड़ान मिली. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फ़िल्म में उन्होंने अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया था, जिन्होंने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं. लारा ने अक्षय के अटूट साथ के लिए उनकी तारीफ़ की, और यहाँ तक कह दिया कि वो उनके दोस्त, फ़िलॉसफ़र और गाइड हैं.

जब अभिनेता ने मारा ऐसा थप्पड़ कि हीरोइन की फट गई आंख की नस, बर्बाद हो गया चेहरा; फिर विलेन से बनाई पहचान

लारा दत्ता ने अक्षय को लेकर क्या कहा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इंटरव्यू में लारा दत्ता कहती हैं, “मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूँ कि सुनील दर्शन मेरे पहले प्रोड्यूसर थे, और दिवंगत राज कंवर जो एक बेहतरीन डायरेक्टर थे. इस फ़िल्म की कमान संभाल रहे थे. वो आगे अक्षय कुमार को अपना सबसे करीबी दोस्त और सहारा बताती हैं. इतना ही नहीं वो कहती हैं कि मेरे सबसे पहले को-स्टार, जिन्हें मैं अपना गाइड, फ़िलॉसफ़र और अच्छा दोस्त मानती हूँ वो कोई और नहीं अक्षय कुमार हैं. 

अक्षय ने हमारा फ़ायदा नहीं उठाया- लारा दत्ता

इतना ही नहीं, फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार के बर्ताव और मिजाज के बारे में आगे बात करते हुए, लारा दत्ता ने कहा कि वो एक ऐसे इंसान हैं जो बहुत ज़्यादा प्रोटेक्टिव हैं. प्रियंका और मैं एक ही समय पर इंडस्ट्री में आए थे. दो युवा लड़कियाँ जिनकी आँखों में बड़े सपने थे, और जिन्हें इंडस्ट्री के बारे में कुछ भी पता नहीं था. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे पास न तो कोई गाइडेंस थी, और न ही हमें कोई सही दिशा पता थी. फिर भी, अक्षय कुमार ने कभी भी इस बात का फ़ायदा नहीं उठाया.  उनकी तारीफ़ करते हुए, लारा दत्ता आगे कहती हैं, आज मुझे एहसास होता है कि वो कितने ज़्यादा स्ट्रीट-स्मार्ट इंसान हैं. बिज़नेस के मामले में भी वो बहुत समझदार हैं. उन्होंने कभी हमारा फ़ायदा नहीं उठाया.”

ओटीटी पर छाईं खुशबू पाटनी, दिशा पाटनी की बहन होस्ट करेंगी रियलिटी शो

Heena Khan

Recent Posts

Who is Pharaoh: 3000 साल से ताबूत में कैद है जिसकी लाश, मुसलमान करते हैं बेहद नफरत; आखिर कौन है फिरौन?

Pharaoh History: इस्लामिक तौर पर देखा जाए तो मुसलमान जिसे अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते…

Last Updated: April 11, 2026 11:08:33 IST

घर बिका, पिता गए जेल… फिर भी नहीं टूटा मुकुल चौधरी का हौसला, ऐसे बने IPL के नए सिक्सर किंग

Mukul Choudhary Inspiring Story: 21 साल के मुकुल चौधरी ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर…

Last Updated: April 11, 2026 11:03:05 IST

आज चांदी का भाव 11 अप्रैल 2026: चांदी के रेट में हलचल तेज! खुशियों की चमक या जेब पर भारी वार?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 11, 2026 10:59:24 IST

Box Office: ओपनिंग डे पर ही ‘डकैत’ ने ‘धुरंधर 2’ को दे डाली टक्कर, फिल्मों के लिए कैसा रहा शुक्रवार का दिन?

Box Office Report: बीते शुक्रवार यानी को सिनेमाघरों में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की…

Last Updated: April 11, 2026 10:55:22 IST

Rishikesh: तीसरी बार चटका ‘बजरंग सेतु’, उद्घाटन से पहले ही दरक गया पुल, जांच टीम का हुआ गठन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में निर्माणाधीन बजरंग सेतु के फुटपाथ पर लगे कांचों में…

Last Updated: April 11, 2026 10:49:02 IST

IPL 2026: कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी? 15 साल के खिलाड़ी का नेटवर्थ जान पकड़ लेंगे माथा

Vaibhav Suryavanshi Net worth: वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल सैलरी 2026 सीज़न के लिए ₹1.10 करोड़…

Last Updated: April 11, 2026 10:46:05 IST