<
Categories: मनोरंजन

सुपरमैन की ‘चड्डी’ का उड़ाया था मजाक, अब खुद ‘Grumpy Hero’ बनकर सुपरहीरो बनेंगे सलमान खान!

कभी सुपरमैन की वेशभूषा का मजाक उड़ाने वाले सलमान खान अब खुद फिल्म 'Grumpy Hero' में सुपरहीरो बनेंगे. राज और डीके के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म एक कॉमेडी होगी, जो हॉलीवुड की 'हैनकॉक' से प्रेरित है. इसमें सलमान एक चिड़चिड़े और थके हुए देसी सुपरहीरो के अनोखे अंदाज में नजर आएंगे.

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान पहली बार एक अनोखी सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म करने जा रहे है.  इस फिल्म के लिए उन्होंने मशहूर डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके (The Family Man फेम) के साथ हाथ मिलाया है.  रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘हैनिकॉक’ (Hancock) की तर्ज पर होगी, जिसे पूरी तरह ‘देशी’ अंदाज में पेश किया जाएगा.

कैसा होगा सलमान का किरदार?

इस फिल्म में सलमान एक ऐसे सुपरहीरो का रोल निभाएंगे जो थोड़ा ‘चिड़चिड़ा’ (Grumpy) है और अपनी सुपरहीरो वाली जिंदगी से थक चुका है.  वह रिटायरमेंट लेना चाहता है लेकिन हालात उसे ऐसा करने नहीं देते.  फिल्म में भारी-भरकम VFX के बजाय मजाकिया संवादों और कॉमेडी पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा.  इसकी शूटिंग 2026 में शुरू होने की उम्मीद है.

सलमान ने क्यों उड़ाया था सुपरमैन का मजाक?

एक समय था जब सलमान खान ने सुपरहीरो फिल्मों और खास करके ‘सुपरमैन’ का मजाक उड़ाया था. सलमान ने एक इंटरव्यू में मजाकिया लहजे में कहा था कि उन्हें वे किरदार समझ नहीं आते जो अपनी अंडरवियर पैंट के ऊपर पहनते है. उनका मानना था कि भारतीय दर्शकों को जमीन से जुड़े (Grounded) और देशी एक्शन हीरो ज्यादा पसंद आते है, न कि विदेशी स्टाइल के सुपरहीरो.

अब खुद क्यों कर रहे है सुपरहीरो फिल्म?

सवाल यह है कि जब सलमान को सुपरहीरो पसंद नहीं, तो वह यह फिल्म क्यों कर रहे है? इसका जवाब फिल्म के कॉन्सेप्ट में छिपा है.  राज और डीके की यह फिल्म कोई सीरियस ‘सुपरमैन’ या ‘स्पाइडर-मैन’ जैसी फिल्म नहीं है, बल्कि एक ‘सुपरहीरो कॉमेडी’ है.  यह सलमान के उसी पुराने मजाकिया अंदाज और ‘देशी’ स्वैग को ध्यान में रखकर लिखी गई है.  सलमान को इसका ‘हैनिकॉक’ वाला स्टाइल पसंद आया है, जहां हीरो परफेक्ट नहीं बल्कि थोड़ा टेढ़ा और ‘देसी’ है, जो उनकी इमेज पर बिल्कुल फिट बैठता है.
Mansi Sharma

Recent Posts

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST