Lata Mangeshkar History: लता मंगेशकर ने भी कभी किसी से मोहब्बत की थी. लेकिन अफ़सोस उनकी प्रेम की किताब भी अधूरी रह गई.
lata mangeshkar
Lata Mangeshkar: लाखों दिलों पर राज करने वाली लता मंगेशकर कहने को अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी उनके गीत लोगों के दिलों को छू जाते हैं और उनकी जिंदगी में एक अहम किरदार अदा करते हैं. हिंदी सिनेमा में उन्होंने जो योगदान दिया उसे हमेशा याद रखा जाएगा. दिलचस्प बात तो ये है कि सुरों की मलिका लता मंगेशकर ने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं. लता मंगेशकर ने अकेले हिंदी में 1,000 से ज़्यादा गाने गाए हैं जिन्हे आज भी याद रखा जाता है. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 28 सितंबर 2025 को लता जी का जन्मदिन है और इस खास दिन पर आइए जानते हैं गायिका के जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें.
लता मंगेशकर के गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 28 सितंबर, 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर को गायन के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि लता मंगेशकर ने 36 भाषाओं में 50,000 से ज़्यादा गीत गाए हैं. लता का जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है. हालाँकि, बचपन में उन्हें कई संघर्षों का सामना करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक जब वो 13 साल की थीं, तब उनके पिता को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया था. लता के पिता के मित्र मास्टर विनायक ने उन्हें गायन और अभिनय की दुनिया से परिचित कराया.
ये बात हर कोई जानता है कि लता जी ने कभी अपना घर नहीं बसाया. लेकिन ये सवाल भी उठता है कि उन्होंने आखिर शादी क्यों नहीं की. बताया जाता है कि लता जी एक शख्स से प्यार करती थीं, लेकिन उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई. शायद इसीलिए उन्होंने कभी शादी नहीं की. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लता मंगेशकर डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से बेहद प्यार करती थीं. ये महाराजा लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के दोस्त भी थे. बताया जाता है कि राज ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वो किसी साधारण लड़की को अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे. इसी वजह से उन्होंने लता जी से शादी नहीं की.
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…