<

NEET में 720 में से 715 अंक, ऐसी थी स्मार्ट स्ट्रेटजी, मिली इस टॉप मेडिकल कॉलेज में सीट

NEET Success Story: साफ लक्ष्य और सही रणनीति के दम पर बिहार के एक लड़के ने कमाल कर दिया है. उन्होंने नीट यूजी की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल की हैं.

NEET Success Story: अक्सर कहा जाता है कि अगर लक्ष्य साफ हो और रणनीति सही हो, तो बड़ी से बड़ी परीक्षा भी जीती जा सकती है. बिहार के कटिहार से ताल्लुक रखने वाले शशांक सिन्हा (Shashank Sinha) की कहानी इसी बात को साबित करती है. शशांक ने NEET UG 2023 में 720 में से 712 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 20 प्राप्त की और आज वह देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान AIIMS, नई दिल्ली में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं.

शशांक उन चुनिंदा छात्रों में शामिल हैं, जिन्होंने पहले ही प्रयास में NEET जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक किया. महज 18 साल की उम्र में मिली यह सफलता किसी चमत्कार का नतीजा नहीं, बल्कि अनुशासित तैयारी, सही रणनीति और मानसिक संतुलन का परिणाम है. उन्होंने बताया कि लगातार रिवीजन, मॉक टेस्ट और तनाव को सही तरीके से संभालना उनकी सफलता की बड़ी वजह रही.

मां नर्सिंग सुपरिटेंडेंट

उनकी शुरुआती प्रेरणा परिवार से ही मिली. हेल्थकेयर से जुड़े माहौल में पले-बढ़े शशांक बताते हैं कि उनकी मां नर्सिंग सुपरिटेंडेंट हैं. वह बताते हैं कि घर में इलाज और मरीजों की बातें सुनते हुए बड़ा हुआ, इसलिए उनके मन में हमेशा डॉक्टर बनने की इच्छा रही, ताकि वह भी लोगों की मदद कर सकूं.

कक्षा 10वीं, 12वीं में टॉप मार्क्स

शशांक (Shashank Sinha) ने स्कॉटिश पब्लिक स्कूल, कटिहार से पढ़ाई की और कक्षा 10वीं में 98.8 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए. इसके बावजूद उन्होंने NEET को लेकर खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं डाला. शशांक बताते हैं कि उनके पास बैकअप प्लान भी था और उन्होंने तय किया था कि दो साल से ज्यादा NEET के पीछे नहीं जाएंगे.

ऐसे बनाई स्ट्रेटजी

तैयारी की शुरुआत उन्होंने जल्दी की, लेकिन बिना किसी जल्दबाजी के. उनका मानना था कि पहले से पढ़ना सिर्फ सिलेबस खत्म करने के लिए नहीं, बल्कि कॉन्सेप्ट को समझने के लिए होना चाहिए. वह अक्सर क्लास में पढ़ाए जाने वाले टॉपिक को पहले ही पढ़ लेते थे, जिससे क्लास उनके लिए रिवीजन जैसी बन जाती थी.

ऑनलाइन की पढ़ाई

शशांक ने ऑनलाइन कोचिंग ली, जहां क्लास दोपहर से शाम तक चलती थीं. सुबह का समय वह खुद की पढ़ाई के लिए रखते थे और कोचिंग के बाद नए टॉपिक के बजाय उन्हीं विषयों को मजबूत करते थे, जो पढ़ाए जा चुके होते थे. वह मानते हैं कि पढ़ाई में ब्रेक लेना भी उतना ही जरूरी है, जितना पढ़ना.

उनकी तैयारी का सबसे अहम नियम था—टेस्ट कभी न छोड़ना. चाहे तैयारी पूरी हो या नहीं, हर मॉक टेस्ट देना उनके लिए अनिवार्य था. उनका कहना है कि टेस्ट से यह समझ आता है कि सवाल किस तरह पूछे जाते हैं और किस टॉपिक पर ज्यादा फोकस करना चाहिए. यही रणनीति उन्हें NEET जैसी कंपटीटिव परीक्षा में सफलता दिला सकी.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST