<
Categories: मनोरंजन

नौकरी जाए तो जाए, वियतनाम ट्रिप नहीं रुकेगा! एयरपोर्ट पर सिमरन ने बॉस को दिखाया ठेंगा, वीडियो वायरल

वियतनाम ट्रिप के लिए एयरपोर्ट पहुंची सिमरन की छुट्टियां बॉस ने आखिरी वक्त पर रद्द कर दीं. सिमरन ने घबराने के बजाय दो टूक जवाब दिया - मैं घूमने के लिए कमाती हूं, काम के लिए नहीं. उसने नौकरी जाने की परवाह किए बिना ट्रिप पर जाने का फैसला किया, जो अब वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर आजकल सिमरन नाम की एक लड़की की खूब चर्चा हो रही है.  सिमरन बड़ी खुशी-खुशी अपनी वियतनाम ट्रिप के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुकी थी.  वह बस अपनी फ्लाइट पकड़ने ही वाली थी कि तभी उसके मोबाइल पर उसके बॉस का मैसेज आया.  बॉस ने कहा, एक जरूरी प्रोजेक्ट आ गया है, तुम्हारी सारी छुट्टियां कैंसिल की जाती है.  तुरंत वापस ऑफिस आओ!

घबराई नहीं, बल्कि डटकर सामना किया

अक्सर लोग ऐसी स्थिति में डर जाते है कि कहीं नौकरी न चली जाए, लेकिन सिमरन ने हिम्मत दिखाई.  उसने एयरपोर्ट से ही एक वीडियो बनाया और अपने बॉस को साफ कह दिया ‘मैं अब वियतनाम जा रही हूं’ और अगले 10 दिन तक अपना लैपटॉप नहीं खोलूंगी.

घूमने के लिए ही तो कमाती हूं

सिमरन ने वीडियो में बड़े पते की बात कही.  उसने कहा, मैं नौकरी इसलिए करती हूं ताकि पैसे कमाकर दुनिया घूम सकूं, न कि इसलिए कि मेरा जीवन सिर्फ काम के लिए है. उसने साफ किया कि उसने हफ्तों पहले अपनी छुट्टियां मंजूर कराई थी, इसलिए आखिरी मिनट पर उसे वापस बुलाना गलत है.  सिमरन ने निडर होकर कहा, अगर उन्हें मुझे नौकरी से निकालना है, तो निकाल दें, मैं नई नौकरी ढूंढ लूंगी, लेकिन मेरा ट्रिप खराब नहीं होगा.

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ

सिमरन का यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया.  लोग कह रहे है कि अपनी पर्सनल लाइफ और काम के बीच ऐसी ही दीवार खींचना जरूरी है.  सिमरन ने साबित कर दिया कि कंपनी की ‘इमरजेंसी’ कर्मचारी की खुशियों से बड़ी नहीं हो सकती.
Mansi Sharma

Recent Posts

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST