Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Lucknow News: पहले टक्कर मारी, फिर बोनट पर खदेड़ा; नाम छिपाकर किया गुमराह, दूसरी लड़की के साथ…

Lucknow News: पहले टक्कर मारी, फिर बोनट पर खदेड़ा; नाम छिपाकर किया गुमराह, दूसरी लड़की के साथ…

Lucknow Hit and Run Case: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गोमती नगर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार चालक महिला को कार के बोनट पर खदेड़ रहा है. इस मामले की सच्चाई आपको हैरान कर देगी.

Written By:
Last Updated: September 16, 2026 16:33:07 IST

Mobile Ads 1x1

Lucknow Hit and Run Case: सोशल मीडिया पर हिट एंड रन की एक वीडियो सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. ये मामला लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां गोमतीनगर विस्तार में स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक कार सवार ने मामूली विवाद के बाद महिला को टक्कर मार दी. वो काफी दूर तक महिला को बोनट पर खदेड़कर ले गया. इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी.

घायल युवती की पहचान अनामिका और आरोपी कार चालक की पहचान शहनवाज के रूप में हुई है. कहा जा रहा है कि दोनों बीते एक साल से रिश्ते में थे. कहा जा रहा है कि आरोपी अपना नाम बदलकर महिला के साथ रिलेशन में था. वहीं उसे युवती ने किसी और के साथ भी पकड़ा.

रोकी नहीं, बढ़ाई कार की रफ्तार

जानकारी के अनुसार, ये वीडियो गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-4 के पास का है. पार्क के गेट के बाहर सफेद रंग की वरना कार में बैठे युवक और युवती के बीच कुछ बहस हुई. इसके बाद आरोपी कार में बैठकर भागने लगा. युवती कार के सामने आ गई, तो शहनवाज ने कार को रोकने की बजाय कार तेजी से आगे बढ़ा दी. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

नाम बदलकर रिश्ते में था आरोपी

शुरुआती जांच में सामने आया है कि शहनवाज और अनामिका बीते एक साल से रिलेशन में थे. आरोप है कि वो अपना नाम छिपाकर अनामिका के साथ था. वो अनामिका को अपना नाम यश ठाकुर बताता था. बुधवार सुबह अनामिका जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने के लिए आई थी. इसी दौरान उसने शहनवाज को किसी दूसरी लड़की के साथ देखा. इसको लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई. दोनों में विवाद बढ़ गया, तो शहनवाज कार में बैठकर भागने लगा. लड़की ने रोकने की कोशिश की, तो उसने उस पर कार चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया. वहां मौजूद लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं रुका.

ये भी पढ़ें: सुधरने को तैयार नहीं पाकिस्तान: समंदर में रची नई साजिश? भारत ने तुरंत लिया बड़ा एक्शन, दिल्ली से इस्लामाबाद तक मची हलचल!

MORE NEWS