<

‘चोली के पीछे…’ माधरी दीक्षित का ये गाना कोई भजन है क्या?, अश्लीलता के आरोप पर भड़के पवन सिंह, दिखाया बॉलीवुड इंडस्ट्री को आईना

Pawan Singh On Bhojpuri Vulgarity Controversy: भोजपुरी सिनेमा पर लगे अश्लीलता के आरोपों पर सुपरस्टार पवन सिंह का गुस्सा निकला हैं. एक्टर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को सच्चाई का आईना दिखाते हुए कहा है- माधरी दीक्षित का गाना चोली के पीछे..' भजन है क्या?

Pawan Singh On Bhojpuri Vulgarity Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री आज बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से कम नहीं है. आज के समय में लोग भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी गाीनों को भी बेहद पसंद करते हैं. लोगों को भोजपुरी गानों के जबरदस्त लिरिक्स और इनका मस्ती भरा म्यूजिक काफी पसंद आता हैं. 

क्यों कहा जाता है भोजपुरी सिनेमा है अश्लील

लेकिन कई बार भोजपुरी के गानो के लिरिक्स काफी बोल्ड यानी अश्लीलता भरे होते हैं,. इसके अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी कई बार अशलीलता देखने को मिलती है. जिसकी वजह से भोजपुरी सिनेमा के दामन पर अश्लीलता का टैग लग चुका हैं. वहीं अब इस पर भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टारपवन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि माधरी दीक्षित का गाना चोली के पीछे..’ भजन है क्या?

भोजपुरी पर लगे अशलीलता के आरोपों का पवन सिंह ने दिया जवाब

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर में से एक हैं और उनका नाम उन एक्टर की लिस्ट में आता है, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को पॉपुलैरिटी और नई पहचान दिलाने में मदद की है. पवन सिंह हमेशा भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर बात करते है और उसके स्पोर्ट में खड़े रहते हैं. हाल ही में एक्टर भोजपुरी सिनेमा पर लगे अश्लीलता के आरोपों पर करारा जवाब दिया और बॉलीवुड को सच्चाई का आइना दिखाया है. उनका स्वैग भरा बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. 

पवन सिंह ने दिखाया बॉलीवुड इंडस्ट्री को आइना

रिपब्लिक भारत को दिए एक इंटरव्यू में पवन सिंह से जब पूछा गया की भोजपुरी पर  अश्लीलता के आरोप लगते हैं, इस पर आपकी क्या राय है. इस पर जवाब में पवन सिंहने कहा – मैं रात को जब सोया था ना तो दिमाग में एक बात आई… इस बात को बोलते हुए पवन सिंह का स्वैग देख जनता हूटिंग करने लगी. जिसके बाद फिर पवन ने सभी को शांत किया और कहा ऐ भैया, राजा जी, आराम से. फिर एक्टर ने अपनी बात पूरी करते  हुए बोला- मेरे दिमाग में एक बात चली कि कि आदमी कहीं भी बैठता है, मंच पर या किसी भी माहौल में या किसी भी समाज में, तो ये सवाल आता है. अश्लीलता… भोजपुरी में अश्लीलता. पवन सिंह ने आगे जवाब देते हुए कहा –  तो मैं एक बात पूछ रहा हूं यहां पर कि- ‘बॉलीवुड में चोली के पीछे क्या है…’ ये क्या है. ये क्या भजन है क्या? इस जवाब को सुनत ही सभी की बोलती बंद हो गई और हर कोई दंग रह गया था. इस जवाब से पवन सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को आइना दिखाया हैं. 

पवन सिंह ने अपने विवादो पर की बात

इसके बाद इंटरव्यू में पवन सिंह ने अपने नाम से जुड़े विवादों पर भी बात की और कहा- मैं विवाद में नहीं पढ़ना चाहता. आखिर क्यों ही क्यों विवाद में पड़ना. मेरे किस्मत में जो लिखा है उसे कोई छीन नहीं सकता. ऐसी कोई ताकत नहीं बनी है, जो मार्केट में आकर सुपरस्टार बनना चाहता है उसको भी कोई रोक नहीं सकता. वो बनेगा. लेकिन यहां कुछ लोगों की सोच ऐसी होती है कि वो आ जाएगा तो मैं फ्लॉप हो जाऊंगा, मैं पीछे हो जाऊंगा, नहीं यार. ये आएगा, वो आएगा, जो भी आएगा, तो मैं और मेहनत करूंगा और बड़ा स्टार बनूंगा. 

पवन सिंह है टीआरपी किंग

बता दें कि पवन सिंह अपने अंदाज से हर किसी का दिल जीत लेते हैं, उनके गाने हुए गाने यूट्यूब के चार्टबीट पर टॉप ट्रेंड करते हैं, फिल्मों में उनका जबरदस्त अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद है.हाल ही में कपिल शर्मा के फेमस शो  ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आए थे, जहा उन्होंने मनोज तिवारी और निरहुआ के साथ खूब मस्ती की थी. इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस और राइज एंड फॉल में य्पनी अपीयरेंस देकर टीआरपी का रिक़र्ड ब्रेक कर दिया था और टीआरपी किंग का खिताब भी अपने नाम कर लिया था. 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

फूल बेचने वाले बच्चे ने राहुल गांधी से की अंग्रेजी में बात, कांग्रेस नेता हुए इंप्रेस, वीडियो वायरल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें…

Last Updated: April 10, 2026 22:26:29 IST

Cholesterol Levels: कोलेस्ट्रॉल को लेकर बदले नियम, कितना होना चाहिए नॉर्मल लेवल, किस उम्र में जरूरी है टेस्ट?

Cholesterol Levels: शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा…

Last Updated: April 10, 2026 22:12:28 IST

बिहार में कानून-व्यवस्था पर बड़ा बदलाव, 32 IPS अधिकारी को मिली नई कमान; नोट करें अपने जिलें का प्रभारी

Bihar IPS Transfer: DGP विनय कुमार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के…

Last Updated: April 10, 2026 22:07:28 IST

Bihar: ‘इसको लेकर चलिए माध*** को’, आरा के गालीबाज टीटी का वीडियो वायरल, गाली सुन कान से निकलेंगे खून!

Bihar Latest News: बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक टीटी का वीडियो सोशल…

Last Updated: April 10, 2026 22:10:00 IST

बोरवेल में फंसा था मासूम, 23 घंटे बाद जब निकला तो… उज्जैन में रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भागीरथ की मौत

Ujjain Child Borewell Rescue: उज्जैन के एक गांव में गुरुवार शाम को बोरवेल में गिरे…

Last Updated: April 10, 2026 22:21:43 IST

कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने से युवक की मौत! बाहर का खाना खाते समय बरतें सावधानियां

गर्मी के मौसम में खाने की चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. बिहार…

Last Updated: April 10, 2026 21:26:31 IST