Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Ramayana Box Office Collection Day 7: नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान! दुनियाभर में 900 करोड़ पार, अब अगला निशाना 1000 करोड़

Ramayana Box Office Collection Day 7: नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान! दुनियाभर में 900 करोड़ पार, अब अगला निशाना 1000 करोड़

Ramayana Box Office Collection Day 7: रणबीर कपूर की 'रामायण' ने सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 900 करोड़ पार पहुंच गया, जबकि भारत में भी कमाई मजबूत रही.

Written By:
Published: November 12, 2026 07:30:35 IST
Last Updated: November 12, 2026 07:30:35 IST

Mobile Ads 1x1

Ramayana Box Office Collection Day 7: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस माइथोलॉजिकल फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में कमाई के कई बड़े आंकड़े पार कर लिए हैं. खास बात यह है कि सातवें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी और दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की कमाई में बुधवार को गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद इसका कुल कलेक्शन शानदार रहा.

सातवें दिन कितनी हुई ‘रामायण’ की कमाई?

Sacnilk के मुताबिक, ‘रामायण’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को भारत में करीब 70.65 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 83.90 करोड़ रुपये रहा. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 511.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं, दुनियाभर की कमाई की बात करें तो फिल्म ने सात दिनों में लगभग 934.55 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इस तरह फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की

भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म के लिए हिंदी वर्जन सबसे बड़ा कमाई का जरिया बना हुआ है. सातवें दिन हिंदी में 58 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ. वहीं कन्नड़ में 4.50 करोड़, मलयालम में 2.75 करोड़, तेलुगु में 2.75 करोड़ और तमिल में 2.65 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

पहले छह दिनों का ऐसा रहा कलेक्शन

  •  पहला दिन: 64.85 करोड़ रुपये
  •  दूसरा दिन: 48.05 करोड़ रुपये
  •  तीसरा दिन: 69.80 करोड़ रुपये
  •  चौथा दिन: 56.15 करोड़ रुपये
  •  पांचवां दिन: 107.50 करोड़ रुपये
  •  छठा दिन: 94.10 करोड़ रुपये
  •  सातवां दिन: 70.65 करोड़ रुपये.

ये भी पढ़ें:  दो शादियां टूटने के बाद फिर बसाया घर, 51 की उम्र में दुल्हन बनी ये एक्ट्रेस, अब बताया सफल शादी का मंत्र

क्या 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी ‘रामायण’?

सात दिनों में 934.55 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करने वाली ‘रामायण’ अब 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के लिए आने वाले दिन काफी अहम होने वाले हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कितनी जल्दी 1000 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करती है और बॉक्स ऑफिस पर कौन-सा नया रिकॉर्ड बनाती है.

ये भी पढ़ें: Dhinchak Pooja Pregnancy: ‘दिलों का शूटर’ वाली ढिंचैक पूजा बनने वाली हैं मम्मी! बेबी बंप ने खींचा सबका ध्यान; जल्द गुंजेगी घर में किलकारी

MORE NEWS