Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट को तीन साल के लिए किराए पर दे दिया है. अब वह घर बैठे करोड़ों कमाएंगी.
मलाइका अरोड़ा ने किराए पर दिया अपना अपार्टमेंट
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. अब अभिनेत्री ने एक स्मार्ट तरीका अपनाते हुए अपना मुंबई के बांद्रा स्थित घर किराए पर दे दिया. इस डील से वह अब लाखों रुपये महीने कमाएंगी, जो कुछ सालों में करोड़ों हो जाएगा. चलिए जानते हैं इस पूरी डील के बारे में.
स्क्वायरयार्ड्स द्वारा प्राप्त संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में अपना एक अपार्टमेंट तीन साल के लिए किराएट पर दे दिया है. अभिनेत्री बांद्रा वेस्ट में कार्टर रोड के पास स्थित विदा नामक इमारत में स्थित अपने अपार्टमेंट को 36 महीनों के लिए 3.10 लाख रुपये महीने के हिसाब से किराए पर दे दिया. स्क्वायरयार्ड्स के अनुसार, किराए में सालाना 5 प्रतिशत की वृद्धि होगी और दूसरे वर्ष यह 3.25 लाख रुपये महीने और तीसरे वर्ष 3.41 लाख रुपये महीने होगा. इस प्रकार, तीन साल की पूरी अवधि में मलाइका अरोड़ा को कुल 1.17 करोड़ किराए के रूप में मिलेगा. यह डील 18 मार्च, 2026 को हुई थी. जिसके लिए 30,819 रुपये का स्टांप शुल्क और 1,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क अदा किया गया था. दस्तावेजों से पता चलता है कि अपार्टमेंट अदिति राव नामक व्यक्ति को किराए पर दिया गया है, जिसने 20 लाख रुपये की सेक्योरिटी जमा राशि का भुगतान किया है.
मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है. उनकी शादी पहले अरबाज खान से हुई थी. करीब दो दशकों तक साथ रहने के बाद 2017 में उनका तलाक हो गया. उनका एक बेटा है, अरहान. इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने 2016 में अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया था. फिर कई सालों तक डेटिंग करने के बाद वे अलग हो गए हैं. इन दिनों उनका नाम हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दोनों को कई बार साथ देखा गया है.
DC vs LSG Head To Head: 1 अप्रैल को ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स…
बीच आसमान में प्लेन से निकला धुआं और पायलट की 'Mayday' कॉल! एयर इंडिया के…
Funny Jokes of the Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई…
Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…
Who Is Ashok Sharma: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ…
कल से आपकी जेब और जीवन दोनों का गणित बदलने वाला है! क्या आपको पता…