होम / इंटरनेशनल योगा डे 2022 : मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया अपना लेटेस्ट योगा वीडियो, इस एक्टर की एक्सवाइफ ने ऐसे किया रिएक्ट

इंटरनेशनल योगा डे 2022 : मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया अपना लेटेस्ट योगा वीडियो, इस एक्टर की एक्सवाइफ ने ऐसे किया रिएक्ट

Saranvir Singh • LAST UPDATED : June 21, 2022, 12:07 pm IST

इंडिया न्यूज़, Bollywood News (Mumbai)

बी टाउन छैया छैया गर्ल मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस हैं। बता दें कि मलाइका अपने लुक को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उम्र के 48वें पड़ाव पर भी अभिनेत्री फिटनेस के मामले में नई एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। ऐसे में आज दुनियाभर में आज इंटरनेशनल योग डे 2022 मनाया जा रहा है। ऐसे में इस मौके पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपना एक वीडियो  शेयर किया है, जो कि फैंस के दिलों को जीत रहा है।

 Malaika-Arora
Malaika-Arora

मलाइका अरोड़ा खुद का एक योग स्टूडियो भी चलाती हैं

मलाइका खुद को फिट रखने के लिए हमेशा योगा और वर्कआउट करती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर जिम के बाहर भी स्पॉट किया जाता है। इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा खुद का एक योग स्टूडियो भी चलाती हैं, यानि एक्ट्रेस योग करने के साथ-साथ दूसरों को योग करना सिखाती भी हैं। अब योग दिवस के मौके पर मलाइका अरोड़ा खान ने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा योग करती हुई नजर आ रही हैं।

Malaika-Arora-photo
Malaika-Arora-photo

लेटेस्ट वीडियो में मलाइका योगासन कर रही है

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने इस योगा वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि उन्हें इस डायनामिक पोज में योग करना पसंद है। इसके अलावा मलाइका ने फैंस से अपने योगा वीडियो शेयर करने को कहा है। मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट पर उनकी दोस्त और सोहेल खान की एक्स वाइक सीमा सजदेह ने मजेदार कमेंट किया है।

सीमा ने मलाइका के इस वीडियो कमेंट करते हुए पूछा है कि क्या वह शवासन का वीडियो शेयर कर सकती हैं। बता दें कि सीमा सजदेह मलाइका अरोड़ा की देवरानी रह चुकी हैं। सीमा अभिनेता सोहेल खान की एक्स वाइफ हैं। वहीं आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने योगासन के फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT