120 Bahadur vs Mastiii 4: थिएटर में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई है. पहली 120 बहादुर, जो वॉर ड्रामा है और दूसरी मस्ती 4, जो एडल्ट कॉमेडी है. ऐसे में दोनों में से कौन-सी फिल्म देखने के लिए बेस्ट हैं? 120 बहादुर vs मस्ती 4 में से कौन सी फिल्म ने जीता लोगों का दिल? जाननें के लिए पढ़े यहां रिव्यू
Mastiii 4 Vs 120 Bahadur Movie Review
Mastiii 4 VS 120 Bahadur Review: थिएटर में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई पहली 120 बहादुर और दूसरी मस्ती 4, दोनों ही फिल्मों को लेकर तगड़ा बज बना हुआ था. फैंस दोनों ही फिल्म के रिलिज का बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे. वहीं अब ये इंतेजार खत्म हो गया है. अब देखना ये है कि 120 बहादुर vs मस्ती 4 में से कौन सी फिल्म लोगों का दिल जीता रही है? दोनों में से कौन सी फिल्म देखने के लिए सबसे बेस्ट है. चलिए जानते हैं यहां 120 बहादुर को लेकर लोगों की क्या राय है और मस्ती 4 को लेकर लोगों का क्या कहना हैं. व्यूवर्स द्वारा दोनों फिल्मों को कैसे रिव्यू दिए गये हैं
120 बहादुर, उन 120 जवानों की कहानी है, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा. जब 1962 में भारत और चीन के बीच युद्ध हुआ था, तो कुमाऊं रेजिमेंट के 120 वीर सिपाहियों ने रेजांगला की बर्फीली चौकी पर 3000 चीनी सैनिकों से भिड़ गए थे और उनके हौसले पस्त कर दिए थे। यह फिल्म देशभक्ति की भावना को जागरूक करती है. लोगों को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं, लेकिनभावनात्मक स्तर पर भी यह उतनी गहरी नहीं बताई जा रही है. लेकिन फिर भी आपको यह फिल्म देखने में काफी मजा आने वाला है.
मस्ती फ्रेंचाइजी की ये चौथी फिल्म मस्ती 4 में एक बार फिर विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी लोगों को अपनी जबरदस्त कॉमेडी से हंसा रहे हैं. इस फिल्म की कास्ट में नए लोग भी शामिल हुए है. अगर आप कॉमेडी फिल्म वाली देखने का शॉक रखते हैं, तो आप इसे देख सकते हैं. लोगों द्वारा इस फिल्म को मिले जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं, कुछ लोगों फिल्म पसंद आ रही है, तो कुछ लोगों को इस फिल्म में कोई खास मजा नहीं आ रहा है, लोगों को फिल्म में कॉमेडी जबरदस्ती की लग रही है.
120 बहादुर vs मस्ती 4 दोनों फिल्में बिल्कुल अलग जॉनर की हैं और दोनों ही फिल्मों को लोगों द्वारा मिले जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. ऐसे में ये पूरी तरह से आपकी पसंद पर निर्भर करता है कि किस तरह की फिल्में देखना आपको पसंद है. अगर आपको वॉर और ऐतिहासिक ड्रामा जैसे फिल्में पसंद है, तो आपको बिना सोचे 120 बहादुर को देखना चाहिए. लेकिन अगर आप कॉमेडि फिल्मों के फैन है तो आप मस्ती 4 देख सकते हैं.
Pak vs Eng: शादाब को भी पता था कि वह विकेट के ठीक सामने है…
Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…
Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…
Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…
Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…