Meena Kumari: बॉलीवुड की दुनिया में 'ट्रेजडी क्वीन' नाम से मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी ने शुरुआती जिंदगी में बहुत कठिनाइयों का सामना किया था. उन्हें मजबूरी के कारण महज चार साल की उम्र में परिवार का सहारा बनना पड़ा.
मीना कुमारी
मीना कुमारी 50-60 के दशक में बॉलीवुड की महान अदाकाराओं में शुमार थीं. एक्ट्रेस ने 38 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. मीना कुमारी को जन्म के बाद से ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. अभिनेत्री ने मजबूरी के चक्कर में महज चार साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था. धीरे-धीरे वह परिवार के लिए एक मात्र कमाई का जरिया बन गईं. फिर भी आखिर एक्ट्रेस को परिवार वालों ने घर से क्यों निकाल दिया?
मीना कुमार की असली नाम महजबीं बानो था. अभिनेत्री का जन्म 1 अगस्त 1933 को हुआ था. एक्ट्रेस के जन्म के बाद ही उनके पिता ने उन्हें अनाथालय छोड़ दिया, क्योंकि वह चाहते थे कि उन्हें बेटा हो. इसके बाद मां के बार-बार कहने पर पिता ने उन्हें घर वापस लाया. बताया जाता है कि उनके पिता ने ऐसा फैसला इसलिए भी लिया क्योंकि घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी.
घर की हालत ठीक ना होने के कारण मीना कुमारी के परिवार वालों ने उन्हें कमाने के लिए मजबूर कर दिया. बचपन में अभिनेत्री को फिल्म करियर में कोई दिलचस्पी नहीं थी और वह स्कूल जाना पसंद करती थी. इसके बावजूद, उनके माता-पिता एक्ट्रेस को काम के लिए फिल्म स्टूडियो ले जाने लगे. आपको बता दें कि मीना कुमार के पिता का नाम अली बक्स था, जो खुद भी गीतकार थे. मात्र 4 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने काम करना शुरू कर दिया था. वह सिर्फ 13 साल की उम्र में हीरोइन बन गईं थीं. साथ ही कहा जाता है कि महज 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने इतना कमाई कर ली थी कि उनका परिवार बांद्रा के चैपल रोड स्थित एक घर में रहने लगा था.
मीना कुमारी 50-60 के दशक में सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक बन गई थीं. अभिनेत्री को पहली बार अपने दम पर जीने का मौका तब मिला जब उसने कमल अमरोही से शादी करने का फैसला किया. हालांकि, वह जानती थी कि उनके पिता इस शादी के लिए कभी राजी नहीं होंगे. इसलिए उन्होंने और कमल ने इसे गुप्त रखने का फैसला किया. वो भी तब तक जब तक वह अपने पिता को 2 लाख रुपये ना दे दें. हालांकि, जब एक्ट्रेस के पिता को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने दोनों को अलग होने के लिए कहा और अभिनेत्री मान गईं.
मीना कुमारी ने जो घर खरीदा था, उसमें वह अपने परिवार के साथ रह रही थीं और पूरे परिवार का खर्च चला रही थी. एक दिन, मीना कुमारी ने कमल अमरोही की फिल्म में काम करने का फैसला किया और साथ ही अपने पिता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इसके बाद अभिनेत्री के पिता ने एक्ट्रेस द्वारा खरीदे गए घर से उन्हें निकाल दिया और कभी वापस नहीं आने दिया.
PBKS vs GT Head to Head: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मार्च…
Rahul Gandhi: रायबरेली से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश को एक…
Poonam Pandey Pregnancy: एक्ट्रेस पूनम पांडे, जिन्होंने पहले सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने…
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में एक कपल ने रिंग सेरेमनी की और एक दूसरे…
GT vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर के…
Premanand Maharaj Viral Video: आज के समय में प्रेमानंद महाराज को हर कोई जानता है…