<
Categories: मनोरंजन

इस गाने में प्रेमिका को मिली थी बद्दुआ, किशोर कुमार की दर्द भरी आवाज में बेवफाई और शिकायत, बना सदाबहार

Kishore Kumar Evergreen Song: सिंगर किशोर कुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी में एक्टिंग के साथ ही सिंगिंग में भी पहचान बनाई है. उन्होंने कुछ ऐसे दर्दभरे गीत भी गाए हैं, जिन्हें अलग पहचान मिली है.

Kishore Kumar Evergreen Song: बारिश की हल्की बूंदें, आंखों में ठहरा हुआ दर्द और किसी अपने के लौटकर कभी न आने का एहसास उसके चाहने वाले को अंदर तक झकझोर देता है. कुछ गाने सिर्फ सुने नहीं जाते बल्कि जीए जाते हैं. 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘अनामिका’ का ‘मेरी भीगी-भीगी सी’ ऐसा ही एक गीत है, जो अधूरी मोहब्बत की सबसे गहरी आवाज बन गया. किशोर कुमार की दर्द भरी आवाज इस गीत को सिर्फ रोमांटिक नहीं बल्कि टूटे हुए दिल की कहानी बना देती है.

एक लाइन जिसने दी अलग पहचान

गीत की शुरुआत एक ऐसे प्रेमी से होती है, जो अपनी बिखरी हुई दुनिया को याद कर रहा है. उसकी पलकों पर अब भी पुराने सपने ठहरे हुए हैं और हर शब्द में खोए हुए प्यार की टीस महसूस होती है. जैसे-जैसे गीत आगे बढ़ता है, दर्द शिकायत में बदलने लगता है. फिर आती है वह लाइन जिसने इस गीत को हमेशा के लिए अलग पहचान दी. ‘अनामिका, तू भी तरसे…’ यह एक प्रेमी की बद्दुआ है, जो उसकी बेबसी दिखाता है, जिसे बेवफाई ने अंदर तक तोड़ दिया हो.

किशोर कुमार की आवाज और मजरूह सुल्तानपुरी के बोल

इस अमर गीत को किशोर कुमार ने आवाज दी थी. वहीं इसके बोल मशहूर शायर मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. संगीतकार आर.डी. बर्मन ने इसकी धुन में ऐसा दर्द पिरोया कि पांच दशक बाद भी यह गीत हर पीढ़ी को अपना सा लगता है. आसान शब्दों में लिखा गया यह गीत प्रेम, तड़प, गुस्सा और इंतजार चारों भाव एक साथ समेट लेता है.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘अनामिका’ में संजीव कुमार और जया भादुड़ी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. रघुनाथ जलानी के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक थ्रिलर एक ऐसी रहस्यमयी युवती की कहानी थी, जिसकी पहचान ही पूरी कहानी का सबसे बड़ा सवाल बन जाती है. फिल्म में हेलेन, असरानी, ए.के. हंगल और इफ्तेखार जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं.

ये भी पढ़ें: ‘दिल्ली 6’ नहीं बल्कि शाहरुख की फिल्म के लिए बनाया गया था ये सुपरहिट गाना, फराह खान ने किया खुलासा

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में आज बारिश होगी या निकलेगी तेज धूप? जानिए मौसम का पूरा हाल!

Delhi Weather Today 17 October 2026: आज दिल्ली-NCR में बारिश से ज्यादा धूप और हल्के…

Last Updated: October 17, 2026 06:16:43 IST

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST