<
Categories: मनोरंजन

Mirzapur The Movie Budget: 250 करोड़ में बनी है ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’? जानिए बजट का सच और पहले दिन की कमाई

क्या सच में ‘Mirzapur: The Movie’ को बनाने में 250 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं? बजट को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जानिए फिल्म की असली लागत, और पहले दिन की कमाई से जुड़ी पूरी कहानी.

जब ‘मिर्जापुर’ पहली बार दर्शकों के बीच आया था, तो देखते ही देखते इसके किरदार और उनके बोलने का अंदाज लोगों की जुबान पर चढ़ गया था. ‘कालीन भैया’, ‘गुड्डू’, ‘मुन्ना’ और ‘गोलू’ जैसे नाम घर-घर में पहचाने जाने लगे. अब यही चर्चित किरदार बड़े पर्दे पर लौट आए हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और रिलीज के साथ ही फिल्म की कमाई और स्टारकास्ट की फीस को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

250 करोड़ में बनी है मिर्जापुर: द मूवी?

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके बजट की हो रही है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म को बनाने में करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. अगर यह आंकड़ा सही है, तो यह एक स्ट्रीमिंग फ्रेंचाइजी से निकलकर बड़े पर्दे पर आई फिल्म के लिए काफी बड़ा बजट माना जाएगा.

हालांकि, यहां एक जरूरी बात है. फिल्म के निर्माताओं ने 250 करोड़ रुपये के बजट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. वहीं, कुछ ट्रेड अनुमानों के मुताबिक फिल्म का वास्तविक प्रोडक्शन बजट करीब 80 से 90 करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है. यानी 250 करोड़ रुपये वाला आंकड़ा फिलहाल रिपोर्ट्स और चर्चाओं तक ही सीमित है.

पंकज त्रिपाठी की फीस सबसे ज्यादा

फिल्म में एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में पंकज त्रिपाठी नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मुख्य कलाकारों में सबसे ज्यादा फीस पंकज त्रिपाठी को मिली है. बताया जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए करीब 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. कालीन भैया का किरदार ‘मिर्जापुर’ की पहचान बन चुका है और यही वजह है कि बड़े पर्दे पर उनकी वापसी को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है.

अली फजल की फीस

अली फजल एक बार फिर गुड्डू पंडित के अंदाज में वापसी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ रुपये फीस मिलने की बात कही जा रही है. गुड्डू का किरदार सीरीज में एक साधारण युवक से ताकतवर खिलाड़ी बनने तक का सफर तय कर चुका है. अब फिल्म में उसकी कहानी किस मोड़ पर पहुंचती है, यह दर्शकों के लिए बड़ा सवाल है.

दिव्येंदु को कितने मिले?

‘मिर्जापुर’ के सबसे चर्चित किरदारों में से एक मुन्ना त्रिपाठी भी फिल्म में वापस आया है. इस भूमिका को निभाने वाले दिव्येंदु को लेकर रिपोर्ट्स में करीब 3 करोड़ रुपये की फीस का दावा किया गया है. मुन्ना के किरदार ने अपनी दबंग शैली और अलग अंदाज से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी.

बाकी कलाकारों की फीस भी जानिए

फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की कथित फीस की बात करें तो रवि किशन को करीब 2 से 2.5 करोड़ रुपये मिलने की रिपोर्ट है. वहीं, जितेंद्र कुमार की फीस लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. वहीं, श्वेता त्रिपाठी फिल्म में गोलू गुप्ता के किरदार में नजर आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें करीब 95 लाख रुपये फीस दी गई है. हालांकि, इन सभी फीस के आंकड़ों को भी आधिकारिक तौर पर निर्माताओं या कलाकारों की ओर से सार्वजनिक रूप से कंफर्म नहीं किया गया है.

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही फिल्म?

अब बात करते हैं फिल्म की कमाई की. शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के पहले दिन दोपहर 5 बजे तक करीब 16.14 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली थी. फिल्म के सुबह के शो में करीब 26 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. फिल्म के बड़े बजट और ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को देखते हुए इसे अच्छी शुरुआत माना जा रहा है.

रिलीज से पहले ज्यादातर ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि फिल्म पहले दिन करीब 18 से 20 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है. हालांकि, बाद में शुरुआती रुझानों को देखते हुए कई जानकारों ने अपने अनुमान बढ़ा दिए.

25 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की उम्मीद

अगर फिल्म की कमाई का मौजूदा रुझान आगे भी बना रहता है, तो ‘मिर्जापुर: द मूवी’ पहले दिन 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. ऐसा हुआ तो फिल्म हाल में चर्चा में रही ‘सैयारा’ (22 करोड़ रुपये) और ‘अवरण 2’ (21.50 करोड़ रुपये) जैसी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है.

फिलहाल निगाहें शाम और रात के शो की कमाई पर हैं. अगर दर्शकों का रुझान इसी तरह बना रहा, तो ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से भी बड़ी शुरुआत कर सकती है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST