Mirzapur The Movie: मिर्जापुर सीजन 3 को इस बार ओटीटी पर नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है. कालीन भैया इस बार बड़ी स्टारकास्ट के साथ आ रहे हैं. अब त्रिपाठी परिवार बड़े पर्दे पर भौकाली दुनिया की झलक दिखाएंगे.
मिर्जापुर द मूवी का पोस्टर
Mirzapur The Movie: मिर्जापुर वेब सीरीज उन वेब सीरीज में से एक है, जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखते ही दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई. इस वेबसीरीज ने काफी तगड़ा फैन बेस बनाया. फिल्म के डायलॉग और गद्दी की भूख, फिल्म का खून खराबा और दमदार किरदार इस शो को और दमदार बनाते हैं. जिस तरह से इसके सीजन आते गए, उस तरह से शो की लोकप्रियता बढ़ती गई और इसे कुछ ही समय में बेहद पहचान मिली. इस वेबसीरीज को ओटीटी पर रिकॉर्डतोड़ व्यूअरशिप मिली. अब इस प्यार और क्रेज को देखते हुए मिर्जापुर के मेकर्स अब इसे वेबसीरीज नहीं बल्कि फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर रिलीज करने वाले हैं.
मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में रिलीज होती ही भौकाल मचाने वाली है. मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को लेकर भी घोषणा कर दी है. बता दें कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस बार मेकर्स मिर्जापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी लेकर दर्शकों के बीच आने वाले हैं. इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने बनाया है. फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया था.
फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी कास्ट’ में कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी के साथ ही अली फजल (गुड्डू पंडित), दिव्येंदु (मुन्ना भैया), श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, कुलभूषण खरबंदा और शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग नजर आने वाले हैं.
बता दें कि ये फिल्म वेब सीरीज से काफी अलग होने वाली है. ये फिल्म वेब सीरीज की तुलना में बड़े पैमाने पर शूट की गई है. इसे ओटीटी पर रिलीज न करके बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में अगली कड़ी के बजाय मिर्जापुर की दुनिया का एक अनसुना किस्सा देखने को मिल सकता है. इसके कारण सीरीज को थोड़ा फास्ट मोड में दिखाए जाने की उम्मीद है. साथ ही इस बार पहली बार रवि किशन और जितेंद्र कुमार इस सीरीज के पार्ट में नजर आने वाले हैं.
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…