Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 का आयोजन वियतनाम में हो रहा है, जहां भारत की निकिता पोरवाल देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. वेलकम डिनर में शिमरी ब्लैक ड्रेस में उनका ग्लैमरस अंदाज चर्चा में रहा. उज्जैन की 24 वर्षीय निकिता राइटर, एक्ट्रेस और टेलीविजन एंकर भी हैं. इस बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में पाकिस्तान की कंटेस्टेंट भी पहली बार हिस्सा ले रही हैं. ग्रैंड फिनाले 5 सितंबर को न्हा ट्रांग में होगा.
मिस वर्ल्ड 2026 में भारत की निकिता पोरवाल का जलवा
Miss World 2026: 73वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है और इस बार दुनिया की खूबसूरत प्रतिभागी वियतनाम में एकत्र हुई हैं. भारत की ओर से मिस इंडिया वर्ल्ड निकिता पोरवाल इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. 8 अगस्त को निकिता वियतनाम पहुंचीं, जिसके बाद प्रतियोगिता से जुड़े उनके लुक्स और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. प्रतियोगिता की शुरुआत दुनियाभर से पहुंची प्रतिभागियों के स्वागत के लिए आयोजित वेलकम डिनर से हुई, जहां निकिता ने अपने शानदार अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरीं.
वियतनाम के क्वांग निन में आयोजित वेलकम डिनर में भारत की निकिता पोरवाल बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. इस खास मौके के लिए उन्होंने भारतीय डिजाइनर भावना राव की शिमरी ब्लैक ड्रेस चुनी. चमकदार ड्रेस में निकिता का लुक काफी आकर्षक और ग्लैमरस नजर आया. उनके लुक और स्टाइल की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है.
निकिता पोरवाल मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं. 24 साल की निकिता ने अपनी पहचान सिर्फ मॉडलिंग और सौंदर्य प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं रखी है. वह राइटर, एक्ट्रेस और टेलीविजन एंकर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब हासिल किया और अब वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता से जुड़े कार्यक्रमों में निकिता लगातार अलग-अलग लुक्स में नजर आ रही हैं. हर इवेंट के लिए उनके आउटफिट और स्टाइल का चुनाव चर्चा में बना हुआ है. वेलकम डिनर के दौरान उनका शिमरी ब्लैक लुक खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा. भारतीय डिजाइनर की तैयार की गई इस ड्रेस में उनका अंदाज ग्लैमरस होने के साथ बेहद एलिगेंट भी नजर आया.
इस साल की प्रतियोगिता एक और वजह से खास है. मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 73 साल के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान की कोई कंटेस्टेंट इसमें हिस्सा ले रही हैं. 24 साल की अनीका मेराज मिस वर्ल्ड 2026 में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. ऐसे में इस बार भारत और पाकिस्तान समेत दुनियाभर के प्रतिभागियों की मौजूदगी ने प्रतियोगिता को और खास बना दिया है.
मिस वर्ल्ड 2026 से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो चुका है. प्रतियोगिता का मुख्य आयोजन 29 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान अलग-अलग राउंड और इवेंट्स में प्रतिभागियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को परखा जाएगा. दुनिया के अलग-अलग देशों से पहुंची सुंदरियां इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए मुकाबला करेंगी.
मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले 5 सितंबर को वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित किया जाएगा. इसी दिन यह तय होगा कि दुनिया की अगली मिस वर्ल्ड का ताज किसके सिर सजेगा. भारत की ओर से निकिता पोरवाल पर देशवासियों की नजरें टिकी हैं. अब देखना होगा कि उज्जैन की यह युवा प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए कितना बड़ा मुकाम हासिल करती हैं.
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…