7 Dogs Official Trailor: सलमान खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल एक्शन फिल्म '7 डॉग्स' का ऑफिशियल ट्रेलर जारी किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह धमाकेदार ट्रेलर शेयर किया. ट्रेलर में सलमान खान और संजय दत्त का कैमियो देखने को मिल सकता है.
7 डॉग्स ऑफिशियल ट्रेलर
7 Dogs Official Trailor: सलमान खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ का ऑफिशियल ट्रेलर जारी किया है. इससे दर्शकों को इसकी विशाल दुनिया, ज़बरदस्त एक्शन और ग्लोबल कलाकारों की झलक मिली है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर यह धमाकेदार ट्रेलर शेयर किया, जिससे फिल्म की थिएटर रिलीज़ को लेकर उत्साह बढ़ गया है. आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह द्वारा डायरेक्टेड 7 डॉग्स फिल्म अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज़ के टैलेंट को एक साथ लाती है. इसमें मिस्र के स्टार करीम अब्देल-अजीज और अहमद इज़्ज, सलमान खान, मोनिका बेलुची, जियानकार्लो एस्पोसिटो और संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.
इंस्टाग्राम पर सलमान ने फैंस को ‘7 डॉग्स’ के ऑफिशियल ट्रेलर की पहली झलक दिखाई. शानदार एक्शन सीक्वेंस, ड्रामेटिक टकराव और इंटरनेशनल बैकड्रॉप से भरपूर यह ट्रेलर दिखाता है कि इस प्रोजेक्ट को कितने बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है. एक्टर ने पहले भी फिल्म के बड़े विज़न के बारे में बात की थी और कहा था कि इसे खास तौर पर बड़े पर्दे पर अनुभव करने के लिए बनाया गया है. सलमान खान ने ‘वैरायटी इंडिया’ के साथ एक इंटरव्यू में कहा, “‘7 डॉग्स’ हर मायने में बड़े पर्दे की फिल्म है. इसका स्केल, एक्शन और जो दुनिया इन्होंने बनाई है. तुर्की और उनकी टीम ने इसे बहुत बड़े पैमाने पर सपोर्ट किया और आदिल और बिलाल ने इसमें इंटरनेशनल एक्शन फिल्में बनाने का अपना अनुभव इस्तेमाल किया है.”
सलमान खान ने अरब सिनेमा से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करने के अपने अनुभव के बारे में भी बात की, जिसे इंटरनेशनल दर्शकों के लिए बनाया गया है. सलमान ने कहा कि फिल्म बनाने के दौरान उन्होंने जो विज़न देखा, उससे वे काफ़ी प्रभावित हुए. उन्होंने बताया, “मुझे जो बात रोमांचक लगी, वह थी आज के अरब सिनेमा का विज़न और एनर्जी देखना और यह देखना कि कैसे वे अपनी पहचान खोए बिना ग्लोबल दर्शकों के लिए खुद को खोल रहे हैं. सलमान के लिए, यह प्रोजेक्ट एक ऐसे प्रोडक्शन का हिस्सा बनने का मौका था जो पारंपरिक सीमाओं से परे जाकर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के कलाकारों को जोड़ता है.
Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…
Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…
Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…
UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…