Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Mithu Mukherjee: सिनेमा जगत में शोक की लहर, कैंसर से जंग हारीं विनोद मेहरा की एक्ट्रेस

Mithu Mukherjee: सिनेमा जगत में शोक की लहर, कैंसर से जंग हारीं विनोद मेहरा की एक्ट्रेस

Mithu Mukherjee: भारतीय सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है. मशहूर बंगाली एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. 71 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली.

Written By:
Last Updated: September 21, 2026 17:45:49 IST

Mobile Ads 1x1

Mithu Mukherjee: भारतीय सिनेमा की मशहूर बंगाली एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने 71 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे बीते एक साल से कैंसर से जूझ रही थीं. मिथु मुखर्जी की देहांत की जानकारी ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) की तरफ से दी गई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है. उनके निधन की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं. 

सोमवार को ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में मिथु मुखर्जी के निधन की आधिकारिक जानकारी दी है. एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘मिथु मुखर्जी बंगाली और हिंदी फिल्मों की एक मशहूर एक्ट्रेस थीं. उन्होंने ‘शेष पर्बा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और 1970 और 1980 के दशक में भारतीय सिनेमा का एक जाना-माना और सम्मानित चेहरा बन गईं.

हिंदी फिल्मों में भी किया काम

उन्होंने केवल बंगाली ही नहीं बल्कि कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया. उनके निधन से पूरी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे और शोक में है. वह न केवल एक मशहूर एक्ट्रेस थीं बल्कि फिल्म जगत का एक अहम हिस्सा और बड़े फिल्मी परिवार की एक प्यारी सदस्य भी थीं. उनके जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है.

योगदान को हमेशा किया जाएगा याद

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री और पूरे भारतीय फिल्म जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके शानदार अभिनय और जिन फिल्मों को उन्होंने अपने हुनर ​​से खास बनाया, वे दर्शकों और आने वाली पीढ़ियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी. आज, पूरा फिल्म जगत एक चहेती कलाकार के खोने का शोक मना रहा है. सबकी आंखें नम हैं क्योंकि इंडस्ट्री एक ऐसी एक्ट्रेस को विदाई दे रही है, जिनकी मौजूदगी और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. उनकी फिल्में, उनकी एक्टिंग और उनकी विरासत को हमेशा प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) दिग्गज अभिनेत्री मिथु मुखर्जी को अपनी दिली और गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करता है. उनकी आत्मा को शांति मिले, ओम शांति.’

मिथु मुखर्जी की मशहूर फिल्में 

मिथु  मुखर्जी ने मर्जीना अब्दुल्ला, निशि कन्या, मौचक, स्वयंसिद्’, होटल स्नो फॉक्स, भाग्यचक्र, संधि, फादर और आश्रिता जैसी बेहतरीन बंगाली फिल्मों में उनके यादगार अभिनय के लिए याद किया जाता है. उन्होंने खान दोस्त, सफेद झूठ, दिल्लगी और दो लड़के दोनों कड़के जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया.

ये भी पढ़ें: बॉम्बे की स्टार से पाकिस्तान की ‘मलिका-ए-तरन्नुम’ तक! नूरजहां की आवाज ने दोनों मुल्कों में कैसे बनाया अपना मुकाम

MORE NEWS