<
Categories: मनोरंजन

नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने का रामबाण इलाज है मोहम्मद रफी का ये गाना, शरारती अंदाज ने बनाया सदाबहार

Mohammad Rafi Evergreen Song: मोहम्मद रफी ने अपनी जिंदगी में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं. कभी दुख भरे, तो कभी प्यार भरे गाने. इनमें एक गाना ऐसा है, जिसे रूठी हुई दिलरुबा को मनाने के लिए बेहतरीन माना जाता है.

Mohammad Rafi Evergreen Song: कुछ गाने सिर्फ सुने नहीं जाते बल्कि महसूस किए जाते हैं. उनकी धुन कानों तक पहुंचते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और पुराने प्यार की कोई खूबसूरत याद आंखों के सामने तैरने लगती है. ऐसा ही एक सदाबहार गाना है ‘बार बार देखो, हजार बार देखो’. करीब 64 साल पहले आए इस गाने में प्यार भी है, शरारत भी और अपनी प्रेमिका की खूबसूरती पर फिदा एक आशिक का अंदाज भी.

रफी की आवाज, मजरूह सुल्तानपुरी के बोल

इस गाने को अपनी खूबसूरत आवाज दी थी मोहम्मद रफी ने जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. मजरूह ने प्रेमिका की खूबसूरती को जिस अंदाज में शब्दों में पिरोया, वह आज भी दिल को छू जाता है. गाना सुनकर ऐसा लगता है जैसे कोई प्रेमी अपनी दिलरुबा को सामने देखकर उसकी तारीफ किए जा रहा हो और उसकी बातें सुनकर प्रेमिका बस हल्के से मुस्कुरा रही हो. इस गाने की धुन मशहूर संगीतकार रवि ने तैयार की थी. रफी की आवाज, मजरूह के चुलबुले बोल और रवि की सुरीली धुन का ऐसा मेल बना कि यह गाना देखते ही देखते लोगों की जुबान पर चढ़ गया.

फिल्म से ज्यादा मशहूर हुआ गाना

इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई दशक गुजरने के बाद भी इसकी चमक कम नहीं हुई. टीवी विज्ञापनों से लेकर रियलिटी शोज तक में इसकी धुन और बोल सुनाई देते रहे हैं. इसकी पहली लाइन सुनते ही अक्सर लोगों को आगे के बोल याद आ जाते हैं. 

कैटरीना की फिल्म का भी रखा गया नाम

खास बात यह भी है कि इसी मशहूर गाने से प्रेरित होकर कटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘बार बार देखो’ का नाम रखा गया था. 64 साल बाद भी यह गाना सुनकर अगर दिल में हल्की-सी खुशी और चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो यही इसकी असली खूबसूरती है. प्यार जताने का अंदाज बदल सकता है लेकिन रफी साहब की आवाज में बसा यह रोमांस आज भी उतना ही ताजा लगता है.

ये भी पढ़ें: ‘मेरी जवानी और बेडरूम…’ कंगना रनौत को रास नहीं आई बाबा रामदेव की बात, याद दिलाए पुराने दिन

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST