<
Categories: देश

Sajjan Kumar Death Reason: तिहाड़ जेल में बंद सज्जन कुमार का निधन, दिल्ली दंगों में काट रहे थे उम्रकैद की सजा; कैसा हुआ निधन?

Sajjan Kumar Death Reason: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन हो गया. लंबे समय से बीमार चल रहे सज्जन कुमार 1984 दंगा मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे थे.

Sajjan Kumar Death Reason: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके वकील ने भी उनके निधन की पुष्टि की. सज्जन कुमार लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे. वह 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे. 

अस्पताल में निधन

निधन की खबर मिलने के बाद सज्जन कुमार के बेटे सफदरजंग अस्पताल पहुंचे. उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ समय से परेशानियां बनी हुई थीं. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया. उनके निधन के साथ ही दिल्ली की राजनीति के एक विवादित और चर्चित अध्याय का अंत हो गया. सज्जन कुमार का राजनीतिक जीवन जहां दिल्ली में लंबे समय तक प्रभावशाली रहा, वहीं 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों ने उनकी विरासत पर गहरी छाप छोड़ी. उनके खिलाफ चले मुकदमे कई दशकों तक चर्चा में रहे और अदालतों के फैसलों के बाद उन्हें उम्रकैद की सजा भुगतनी पड़ी.

राजनीति में बड़ा नाम थे सज्जन कुमार

सज्जन कुमार ने अपनी राजनीतिक पारी दिल्ली की स्थानीय राजनीति से शुरू की और धीरे-धीरे कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल हो गए. उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पिता और कांग्रेस नेता संजय गांधी का करीबी माना जाता था. 1980 में उन्होंने बाहरी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार संसद में कदम रखा. इसके बाद 1991 और 2004 में भी वह लोकसभा पहुंचे. 

1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े थे तार

बाहरी दिल्ली के ग्रामीण और जाट इलाकों में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ मानी जाती थी. उनके राजनीतिक प्रभाव का अंदाजा इस बात से लगाया जाता था कि उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्रियों चौधरी ब्रह्म प्रकाश और साहब सिंह वर्मा को लोकसभा चुनाव में हराया था. हालांकि, 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े आरोपों और मुकदमों ने उनके राजनीतिक जीवन की दिशा बदल दी.

ये भी पढ़ें: Sugar Price Hike: अब चाय लगेगी तीखी! रक्षाबंधन में मिठाई खरीदने से पहले टटोलेंगे जेब; चीनी के दाम में बड़ी उछाल

1984 दंगों के मामले में मिली उम्रकैद

31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सिख विरोधी हिंसा भड़क उठी थी. दिल्ली कैंट इलाके में पांच सिखों की हत्या के मामले में सज्जन कुमार पर भीड़ को भड़काने और साजिश में शामिल होने के आरोप लगे थे. दिल्ली हाई कोर्ट ने 2018 में इस मामले में उन्हें दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी. इसके साथ उन पर जुर्माना भी लगाया गया था.

2025 में हुए थे दोषी करार

इसके अलावा, 1984 हिंसा से जुड़े एक अन्य मामले में सरस्वती विहार में एक सिख व्यक्ति और उसके बेटे की हत्या के मामले में भी उन्हें दोषी ठहराया गया था. इस मामले में अदालत ने 2025 में उन्हें दोषी माना. इन मामलों के बाद उनका लंबा राजनीतिक सफर पूरी तरह कानूनी लड़ाई में बदल गया और वह जेल में उम्रकैद की सजा काटते रहे.

ये भी पढ़ें: जिसके साथ किया रोमांस, अब उसी की मां बनेंगी दीपिका पादुकोण; सालों बाद साथ आएंगे नजर

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST