Ekta Kapoor Show Naagin 7: एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ का फिवर सबके सर चढ़कर बोल रहा है, यह शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और सभी का ध्यान भी अपनी ओर खींच रहा है. हाल ही में राखी सावंत पर भी ‘नागिन 7’ का जादू चला है और उन्होंने अपने आपको ‘शेष नागिन’ बताया है और साथ ही लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) पर भी टिप्पणी की है.
एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’
Ekta Kapoor Serial Naagin 7: एकता कपूर का सीरियल ‘नागिन 7’ इस समय टीवी पर जमकर धमाल मचा रहा है, शो के धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं, सीरियल ‘नागिन 7’ का जलवा अब सभी के सर चढ़कर बोल रहा है. हाल ही में राखी सावंत पर भी ‘नागिन 7’ का जादू चला है. ड्रामा क्वीन राखी ने खुद को ‘शेष नागिन’ बताया है. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी पर भी टिप्पणी की है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ड्रामा क्वीन राखी सावंत नागिन के कॉस्ट्यूम में नजर आ रही है और मीडिया के सामने नागिन बनने की एक्टिंग कर रही हैं. इस दौरान राखी सावंत मीडिया के सामने यह भी कह रही है कि अगर कोई असली नागिन है तो वह खुद हैं और उन्हें भी इस शो में कास्ट किया जाना चाहिए.
राखी सावंत नें ‘नागिन 7’ की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर भी टिप्पणी की, जिससे वजह से अब सोशल मीडिया पर तगड़ी बहस शुरू हो गई. राखी सावंत ने शो की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी पर हल्का-फुल्का तंज कसा है, लेकिन उनका अंदाज पूरी तरह मजाकिया था, लेकिन फैंस के बीच इसे लेकर वीिवाद शुरू हो रहा है कुछ लोग राखी के बयान को एंटरटेनमेंट का हिस्सा बता रहे हैं, तो कई लोगं इसे शो से जुड़ी पब्लिसिटी बता रहे हैं, वहीं प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस राखी पर बदतमीज का भी आरोप लगा रहे हैं. फिलहाल राखी का यह वीडियो इंटरनेट पर छाया है और चर्चा का विषय बना हुआ है.
बता दें कि एकता कपूर का सीरियल ‘नागिन 7’ नागिन फ्रेंचाइजी का नया सीजन है, जो इस समय टीआरपी में धमाल मचा रहा है. प्रियंका चाहर चौधरी ‘नागिन 7’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं और उनके नागिन अवतार फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…