Rajpal Yadav Bail: एक्टर राजपाल यादव इन दिनों जेल में हैं. उनकी मदद करने के लिए सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद समेत बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई एक्टर्स सामने आए हैं.
राजपाल यादव
Rajpal Yadav Bail: इन दिनों एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं. वे चेक-बाउंस केस में जेल की सजा काट रहे हैं. कल 12 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. उनके मैनेजर गोल्डी ने जानकारी दी है कि एक्टर के परिवार को उनकी रिहाई की उम्मीद है. उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग एक्टर को फाइनेंशियल मदद देने के लिए आगे आए हैं. इन एक्टर्स की लिस्ट में सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद जैसे एक्टर्स शामिल हैं. फिल्ममेकर डेविड धवन ने गोल्डी से कहा कि उनके बेटे वरुण धवन भी उनकी मदद करेंगे. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो इंडस्ट्री की इमेज खराब न करें. FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने भी राजपाल यादव को सपोर्ट किया है.
गोल्डी ने बताया कि FWICE ने हाल ही में एक लेटर जारी किया था, जिसमें अपने मेंबर्स से सपोर्ट में आगे आने की अपील की थी. गोल्डी ने बताया कि बहुत से लोग राजपाल की मदद के लिए आगे आए हैं, जिससे में उम्मीद है कि अब राजपाल इस समस्या से निकल जाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि राजपाल एक बहुत मजबूत इंसान हैं और इस मुश्किल घड़ी में भी उन्होंने काफी हिम्मत दिखाई है.
बता दें कि सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद समेत बॉलीवुड के तमाम एक्टर इन दिनों राजपाल की मदद के लिए आगे आए हैं. इस लिस्ट में कई पंजाबी एक्टर्स भी शामिल हैं. सिंगर गुरु रंधधावा ने भी सोनू सूद की तरह अपनी इंसाट स्टोरी पर राजपाल यादव की मदद करने की अपील की. उन्होंने कहा कि वे अपनी आने वाली वीडियो में राजपाल को काम देंगे. इसके लिए पहले ही एडवांस ट्रांसफर करेंगे. उन्होंने कहा कि सोनू सूद ने जो ट्रेंड शुरू किया है, मैं उसे फॉलो कर रहा हूं.
राजपाल यादव के घर पर उनकी भतीजी की शादी के कारण रौनक लगी हुई है. 19 फरवरी को उनकी भतीजी की शादी है. परिवार का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि राजपाल जल्दी ही जेल से बाहर आ जाएंगे. वहीं शादी की प्लानिंग तीन महीने पहले ही हो चुकी है. इसके कारण उन्हें ये शादी करानी होगी. परिवार दुआ कर रहा है कि राजपाल भी इस शादी में शामिल हो सकें. गुरुवार को बेल हीयरिंग से उन्हें अच्छी खबर मिलने की आस है.
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…