Naagin 7: एकता कपूर के सीरियल नागिन 7 में कनिका मान (Kanika Mann) की एंट्री ने शो की कहानी और दिलचस्प बना दी है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कनिका मान ने अपने किरदार ‘इच्छाधारी ड्रैगन’ को लेकर किया बड़ा खुलासा किया है, एक्ट्रेस का कहना है कि शो की कहानी दर्शकों के लिए ओर भी ज्यादा मजेदार होने वाली है.
एकता कपूर के सीरियल नागिन 7 में कनिका मान का किरदार इच्छाधारी ड्रैगन
Naagin 7: एकता कपूर का नया सीरियल ‘नागिन 7’ इस समय टीवी पर जमकर धमाल मचा रहा है. शो के ट्विस्ट और टर्न्स कहानी को मजेदार बना रहे है, हाल ही में इस शो में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) की एंट्री हुई हैं, जिसकी बाद ‘नागिन 7‘ दर्शकों के लिए और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है.
कनिका मान (Kanika Mann) टीवी की ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्होंने शोज में सिर्फ पॉजिटिव किरदार निभाया है, लेकिन वह अब ‘नागिन 7’ (Naagin 7) में नेगेटिव किरदार निभाना वाली है, उनका किरदार इच्छाधारी ड्रैगन का होने वाला हैं, हाल ही में एक इंटरव्यू में कनिका ने अपने किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है कि शो में उनका इच्छाधारी ड्रैगन का किरदार मल्टीलेयर्ड, इमोशनल होने वाला है, जो कहानी में बड़ा भूचाल लाने वाला है.
जूम को दिए एक इंटरव्यू में कनिका मान (Kanika Mann) ने ‘नागिन 7’ में अपने किरदार इच्छाधारी ड्रैगनने को लेकर बात की है, एक्ट्रेस ने कहा है कि उनके किरदार इच्छाधारी ड्रैगनने का असर ‘नागिन 7’ क कहानी पर पड़ेगा. “ड्रैगन कैसा है और नागिन लाइफ में क्या भूचाल लाएगी, मैं यह बहुत ज्यादा नहीं बता पाऊंगी. लेकिन ड्रैगन क्या भूचाल लाएगा, वो हम एपिसोड में देख ही रहे हैं. लोग को ड्रैगन का किरदार पहले दिन से ही पसंद आ रहा है कनिका मान ने बात करते हुए आगे कहा, मैं सच बताऊं, मुझे तो बुरा लगता है सीधे ये ड्रैगन के बारे में बात करना. क्योंकि उसके अलावा भी इस कैरेक्टर में निभाने के लिए काफी कुछ है, इमोशंस के नजरिए से देखें तो काफी कुछ दिखेंगा. बहुत मल्टीलेयर्ड कैरेक्टर है. आप देखोगे तो बहुत डेप्थ है इसके कैरेक्टर में.” कनिका मान ‘नागिन 7’ (Naagin 7) में ड्रैगन कैसे बनी, इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि अब वह ड्रैगन कैसे बनी? उसके पीछे एक बहुत दिलचस्पी जर्नी है. इसी स्क्रिप्ट को मैं साइन करके आई. मुझे लगा, वॉव, ये एक जर्नी अपने आप में बहुत खूबसूरत जर्नी है”
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल ‘नागिन 7’ (Naagin 7) में अब तक आपने देखा कि बलजीत, परमीत और ऋषभ एयरुल से नागमणि की डील फाइनल करने पहुंचते हैं. जहां एयरुल उन्हें खूब डराता धमकाता है. अहाना ऋषभ से अपने माता-पिता की मौत का बदला लेती है और उस पर वार करती है. इसके बाद अहाना का सच आर्यमान के सामने आ जाता है, वो समझ नहीं पाता कि यह सच है या झूठ. आर्यमान शिव मंदिर जाता है और वहां जाकर बहरानी और अहाना की सारी बातें सुन लेता है. अहाना खंजर उठाती है, लेकिन वो आर्यमान पर वार नहीं कर पाती है, यह देख बहरानी गुस्से से पागल हो जाती है.
Bihar Man Physically Assault Own Daughter : 11 साल की उम्र से पीड़िता पढ़ाई की वजह…
Jehanabad Rape-Murder Case: बिहार के जहानाबाद से एक 5 साल के मासूम की कैंटीन गार्ड…
Hapur : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर एक बस और ट्रक की…
Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Delhi Weather Today 13 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते लोगों की…