‘Naagin 7’ Spoiler 2 Feb 2026: एकता कपूर का नया सीरियल ‘नागिन 7’ अपने धनमाकेदार ट्विस्ट और टर्न से टीवी पर जमकर तहलका मचा रहा है और TRP में नंबर वन पर कब्जा बनाया हुआ. शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि महा सपेरा को आहाना का सच पता लग जाएगा और वो इच्छाधारी नागिन को काबू में लाने के लिए उसे बड़े-बड़े जानवरों के तले कुचलवाएगा,
एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ के अपकमिंग एपीसोड का महा ट्विस्ट
‘Naagin 7’ Spoiler Upcoming Episode 2 Feb 2026: स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा एकता कपूर का नया सीरियल ‘नागिन 7’ इस समय अपने धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न के साथ टीवी पर जमकर तहलका मचा रहा है, शो के मसालेदार और चटपटे ट्विस्ट ने टीवी की TRP लिस्ट में नंबर वन पर जगह बना ली है. प्रियंका चाहर के शो ‘नागिन 7’ में अब तक आपने देखा कि स्वर्णा अचानक अहाना नागिन के रूप में बदल जाती, जिसे देख समीर के होश उड़ जाते हैं. अहाना असली सच उसके सामने रख देती है और बताती है कि वह पूर्वी है, जो वापस अपना बदला लेने आई है. अहाना समीर पर हमला करती है और उसे मगरमच्छ के मुंह में फेंक देती है.
‘नागिन 7’ में दिखाया जा रहा है कि घर में शादी का माहौल है और इस दौरान आर्यमान को पूरा भरोसा है कि आज अहाना का असली चेहरा सबके सामने बेनकाब होने वाला है. आर्यमान कहता है कि अहाना, विक्रम के लायक नहीं है, वह पूरे परिवार को हॉल में इकट्ठा करता है और उसके पास अहाना को लेकर बड़ा सबूत है. आर्यमान टीवी पर पूल वाला वीडियो चलाने की तैयारी करता है, लेकिन उसी समय भरनी को खतरे का अंदेशा हो जाता है और वह अहाना को खबर कर देता है. परिवार वाले अहाना से सवालों की बौछार कर देते हैं और पूछते हैं कि क्या वह सच में नागिन है? एक पल के लिए अहाना अपना नागिन रूप भी दिखाती है और इस दौरान सबके चेहरों का रंग उड़ जाता है. लेकिन अगले ही पल दिखाया जाता है कि यह सब सिर्फ अहाना की कल्पना थी. वह हंसते हुए पूरा सीन पलट देती है और परिवार वालों को बताती है कि यह वीडियो AI से बना फर्जी वीडियो हैऐसे में आर्यमान की पूरी प्लानिंग धरी की धरी रह जाती है. लेकिन वो हार नहीं मानता और आहाना को सच सामने लाने के लिए कई आरोप लगाता है, लेकिन आहाना से सब डील करती है.
एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ के अपकमिंग एपीसोड में आप देखेंगे कि महा सपेरा को खतरे का अहसास होता है और उसे लगता है कि घर में नागिन की मौजूदगी है. वह शक्तियों को महसूस करता हुआ अहाना के कमरे के पास जा पहुंचता है और खिड़की से शीशे में देखता है, तो उसे आहाना का नागिन रूप दिखता है, जिसके बाद उसके होश उड़ जाते हैं. महा सपेरा आहाना की सच्चाई पूरे घर के सामने बताने का सोचता है, लेकिन वो यह सोचता है कि इस नागिन का कुछ करना पड़ेगा कही यह भागना जाए, महा सपेरा आहाना को मंत्रों और जादुई भस्म से आहाना को कमरे में कैद कर देता है, ऐसे में अहाना को भी शक्तियों का एहसास होने लगता है, उसे लगता है कि कुछ गलत होने वाला है. सीरियल ‘नागिन 7’ के आने वाले एपिसोड के अपकमिंग ट्विसेट में आप देखेंगे कि अहाना को पता लग जाएगा कि महा सपेरा उसके खिलाफ चाल रच रहा है, वो उसे सबक सिखाएगी, वहीं महा सपेरा भी अपनी जादुई ताकतो का इस्तेमाल करेगा और दूसरे जानवरो को बुलाएगा, ऐसे में इच्छाधारी नागिन आहाना और उन जनवरो के बीच जबरदस्त मुकाबला होने वाला है. आहाना महा सपेरा बिल्कुल भी हार नहीं मानेगी. वहीं महा सपेरा नागिन से इस मुकाबले में अपनी जान गवाने वाला है. शो के आने वाले एपिसोड में देखा दिलचस्प होगी की कैसे आहाना महा सपेरा का खेल खत्म करता है.
Mojtaba Khamenei: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई को लेकर बड़ी खबर सामने आ…
Kidnapping Insurance: इस घटना से ऑनलाइन बातचीत शुरू हो गई कि कैसे एक कर्मचारी की…
NBEMS GPAT Result 2026 Declared: एनबीईएमएस जीपीएटी रिजल्ट जारी हो गया है. उम्मीदवार सीधे इस…
Mathura Rape Case: वृंदावन की सड़कों पर न्याय मांगती एक युवती और दुष्कर्म के गंभीर…
MHT CET Admit Card 2026 Today: एमएचटी सीईटी का एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी…
How to Book IPL 2026 Tickets: आईपीएल 2026 में हर मैच के साथ फैंस का…