<
Categories: मनोरंजन

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का निधन! मौत से पहले का आखिरी VIDEO हुआ वायरल, फैंस की आंखें हुई नम

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन की खबर से बॉलीवुड और फैंस सदमे में हैं. कार्डियक अरेस्ट से 8 अक्टूबर 2026 को निधन के बाद उनका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों प्रशंसकों को सदमे में डाल दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 75 साल के एक्टर को गोवा स्थित उनके आवास पर  गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को कार्डियक अरेस्ट आया. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सिलसिला शुरू हो गया.

नाना पाटेकर की लास्ट पोस्ट

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया उनका हालिया वीडियो भी चर्चा में आ गया है. यह वीडियो उनकी फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर था. वीडियो सामने आने के बाद फैंस भावुक नजर आ रहे हैं और अभिनेता के इस पोस्ट को याद कर रहे हैं. नाना पाटेकर ने फिल्म ओ रोमियो के प्रमोशन से जुड़े कंटेंट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. फिल्म में वह शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ नजर आए थे. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उन्होंने ये पोस्ट 25 जून को शेयर किया था. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आखिरी वीडियो

वहीं हाल ही में गणेश स्थापना और पूजा की वीडियो भी उनकी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. जिसमें वह अपने परिवार के साथ पूजा करते नजर आ रहे थे. नाना पाटेकर हर साल बहुत ही सादगी और भक्तिभाव से अपने घर पर गणेश जी की स्थापना करते दिखाई दिए थे. 

ये भी पढ़ें: Nana Patekar Death: 75 साल के उम्र में नाना पाटेकर का निधन, हैरान करने वाली है पीछे की वजह

नाना पाटेकर का फिल्मी करियर

नाना पाटेकर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर से की और बाद में फिल्मों में कदम रखा. 1986 में आई फिल्म अंकुश से उन्हें पहचान मिली. इसके बाद परिंदा, क्रांतिवीर, अग्निसाक्षी, यशवंत, अब तक छप्पन और वेलकम जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार अभिनय किया. क्रांतिवीर के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. नाना पाटेकर ने गंभीर, खलनायक और कॉमेडी तीनों तरह के किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने अभिनय के साथ निर्देशन और लेखन में भी हाथ आजमाया. नाना पाटेकर को आखिरी बार वेलकम 4 मल्टीस्टारर फिल्म में देखा गया था. 

ये भी पढ़ें:  Nana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? 45 मिनट तक लगातार CPR के बाद भी नहीं बची जान; सदमे में बॉलीवुड

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Nana Patekar Funeral: कब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? जगह का नाम सुन रह जाएंगे दंग, नोट कर लें समय

Nana Patekar Funeral: नाना पाटेकर की मौत सुबह 5:20 बजे हुई है. वह अपने गोवा…

Last Updated: October 8, 2026 09:10:26 IST

शादीशुदा Nana Patekar को हुआ 20 साल छोटी एक्ट्रेस से इश्क, छोटे कपड़ों पर जताते थे नाराजगी; फिर क्यों टूटा रिश्ता

Nana Patekar Manisha Koirala Love Story: नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की मुलाकात 'अग्नि साक्षी'…

Last Updated: October 8, 2026 08:58:01 IST

Shefali Bagga ने ED को लौटाए 1.20 करोड़, Betting App मामले में आया नया ट्विस्ट; जानें क्या है पूरा मामला?

Shefali Bagga Betting App Controversy: बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा ने महादेव बेटिंग ऐप के…

Last Updated: October 8, 2026 08:41:11 IST

Petrol Diesel Price 8 October 2026: पेट्रोल-डीजल के आज के रेट जारी, दिल्ली में कीमत स्थिर; जानें आपके शहर में कितना है भाव

Petrol Diesel Price 8 October 2026: कल के मुकाबले पेट्रोल की कीमतें स्थिर हैं. राज्यों और…

Last Updated: October 8, 2026 07:59:54 IST

Nana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? 45 मिनट तक लगातार CPR के बाद भी नहीं बची जान; सदमे में बॉलीवुड

Nana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर की आज सुबह 5:20 बजे उनके घर पर हार्ट…

Last Updated: October 8, 2026 08:43:20 IST

Nana Patekar Death: 75 साल के उम्र में नाना पाटेकर का निधन, हैरान करने वाली है पीछे की वजह

Nana Patekar Death: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया है. वे 75 साल…

Last Updated: October 8, 2026 08:46:59 IST