<
Categories: विदेश

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर उड़वाया अपना मजाक, पिज्जा हट आउटलेट के उद्घाटन ने ली ‘इज्जत’, सोशल मीडिया पर पीछे पड़े लोग

सियालकोट में ‘पिज्जा हट’ आउटलेट का उद्घाटन करने गए ख्वाजा आसिफ सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. यह मामला सियालकोट में फर्जी आउटलेट खोलने से संबंधित है.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक बार फिर से चर्चा में हैं. सियालकोट में ‘पिज्जा हट’ आउटलेट का उद्घाटन करने गए ख्वाजा आसिफ सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. रिबन काटते ही अमेरिका स्थित पिज्जा हट कंपनी ने इसे अनधिकृत और फर्जी बताया. यह घटना पाकिस्तान की बेइज्जती का नया उदाहरण बन गई.

उद्घाटन का विवरण

सियालकोट कैंटोनमेंट में पिज्जा हट आउटलेट का उद्घाटन समारोह रखा गया था. फूलों की सजावट, रेड कार्पेट और कैमरों के बीच रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ वहां पहुंचे और आत्मविश्वास के साथ रिबन काटा. इस आउटलेट पर पिज्जा हट का लाल छत, लोगो और ब्रांडिंग थी. देखते ही देखते इसके वीडियो-फोटोज वायरल हो गए, लेकिन जल्द ही सच्चाई खुल गई, जब अमेरिका स्थित पिज्जा हट कंपनी ने इस पर रिएक्ट किया. 

पिज्जा हट का बयान

अमेरिकी बहुराष्ट्रीय रेस्तरां श्रृंखला के हस्तक्षेप के बाद पिज्जा हट पाकिस्तान ने आधिकारिक बयान जारी किया: “सियालकोट कैंटोनमेंट में पिज्जा हट नाम और ब्रांडिंग का दुरुपयोग कर अनधिकृत आउटलेट खुला। यह पिज्जा हट पाकिस्तान या यम! ब्रांड्स से जुड़ा नहीं है. यह रेसिपी, क्वालिटी, फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स में पिज्जा हट के नियमों का पालन नहीं होता.” कंपनी ने ट्रेडमार्क दुरुपयोग पर इसकी शिकायत दर्ज कराई.

आधिकारिक स्टोर्स की स्थिति

पिज्जा हट पाकिस्तान के 16 अधिकृत आउटलेट हैं, जिनमें से 14 लाहौर और 2 इस्लामाबाद में हैं. पिज्जा हट पाकिस्तान ने स्पष्ट किया कि सियालकोट में इसका कोई स्टोर नहीं है. कंपनी की स्टोर लिस्ट में यह जगह गायब थी, जो नेटिजन्स ने पहले ही नोटिस किया. 

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग

इस घटना के बाद नेटिजन्स ने खूब मजाक उड़ाया. एक यूजर बोला, “एक रिबन कटा, एक स्टेटमेंट आया और रिकॉर्ड बन गया.” दूसरे ने कहा, “पिज्जा हट बोला, ‘हमारा स्लाइस नहीं.’” तीसरे ने लिखा, “सिर्फ पाकिस्तान में रक्षा मंत्री फर्जी पिज्जा हट का उद्घाटन ही कर सकते हैं” देखते ही देखते इस पर मीम्स की बाढ़ आ गई.
लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठाए कि इसका वेरिफिकेशन कैसे हुआ? पाकिस्तान में नकली ब्रांड्स का चलन और मंत्री की गलती चर्चा का विषय बन गई. ख्वाजा आसिफ, जो बयानों से सुर्खियों में रहते हैं, इस बार फिर अपनी हरकत से ट्रोल हुए, हालांकि कंपनी की त्वरित कार्रवाई सराही गई. 
पिज्जा हट ने अथॉरिटीज से तुरंत एक्शन की मांग की.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Amroha Dowry Case: बात करने पहुंचे थे बहन की ससुराल, फिर मायके वालों को दरवाजा बंद कर दी कुटाई; फिर ट्रैक पर मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज विवाद को लेकर मायके वालों पर कथित हमला हुआ.…

Last Updated: September 30, 2026 11:23:46 IST

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 10:11:28 IST

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST